गोरखपुर में 1 नवंबर को CM योगी करेंगे 59.44 करोड़ के रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण, 7 साल में जिले को मिलेगा 15वां पुल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के चौरी चौरा में 59.44 करोड़ रुपये के रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे, जो सात साल में जिले का 15वां सेतु होगा।
-1776358794131-1793448056649_m.webp)
सीएम योगी आदित्यनाथ
HighLights
सीएम योगी चौरी चौरा में करेंगे रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण।
सात साल में गोरखपुर को मिलेगा 15वां महत्वपूर्ण सेतु।
भोपा बाजार फाटक पर जाम की समस्या से मिलेगी निजात।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जब चौरी चौरा में रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे तो वह सात साल में जिले को 15वां सेतु जनता को समर्पित कर चुके होंगे। अब तक लोकार्पित 14 ओवरब्रिज व फ्लाईओवर पर 1215 करोड़ 39 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। चौरी चौरा में ओवरब्रिज के निर्माण पर 59 करोड़ 44 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
भोपा बाजार रेल समपार फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण से क्षेत्रवासियों और दैनिक यात्रियों को वर्षों पुरानी जाम की गंभीर समस्या से निजात मिल जाएगी। रेलवे क्रासिंग बंद होने के चलते लगने वाली लंबी कतारों और समय की बर्बादी पर अब पूर्ण विराम लगेगा, जिससे स्थानीय व्यापार, आपातकालीन सेवाओं और सामान्य आवागमन को सुगम गति मिलेगी।
सात साल में सीएम योगी के हाथों लोकार्पित सेतु
- 3 दिसंबर 2019 को पीपीगंज-मेंहदावल मार्ग के बढ़या ठाठर घाट पर सेतु, लागत 49 करोड़ 85 लाख 31 हजार रुपये।
- 30 जून 2020 को सहजनवा क्षेत्र के ग्राम ढढौना से भरवलिया के बीच सेतु, लागत 12 करोड़ 32 लाख 48 हजार रुपये।
- 30 जून 2020 को ग्राम गाडर एवं शाहीदबाद के मध्य सेतु, लागत 15 करोड़ 93 लाख 16 हजार रुपये।
- 30 जून 2020 को चिलुआताल के कोल्हुआ घाट पर सेतु, लागत 21 करोड़ 20 लाख 84 हजार।
- 7 जनवरी 2022 को राप्ती नदी के चंदा घाट पर सेतु, लागत 35 करोड़ 26 लाख 32 हजार रुपये।
- 5 जुलाई 2021 को चौरीचौरा-सरदार नगर के मध्य समपार संख्या 149ए पर रेल ओवरब्रिज, लागत 21 करोड़ 27 लाख 8 हजार रुपये।
- 5 जुलाई 2021 को चौरीचौरा-गौरी बाजार के मध्य समपार संख्या 145ई पर रेल ओवरब्रिज, लागत 25 करोड़ 24 लाख 94 हजार रुपये।
- 18 अगस्त 2022 को घाघरा नदी के कम्हरिया घाट पर सेतु, लागत 117 करोड़ 84 लाख 50 हजार रुपये।
- 9 अप्रैल 2023 को कुआनो नदी के बनकटा घाट पर सेतु, लागत 15 करोड़ 55 लाख 7 हजार रुपये।
- 6 सितंबर 2024 को बालापार टिकरिया मार्ग पर समपार संख्या 6 स्पेशल पर रेल ओवरब्रिज, लागत 84 करोड़ 87 लाख 58 हजार रुपये।
- 19 दिसंबर 2025 को गोरखपुर-डोमिनगढ़ स्टेशन के मध्य क्रासिंग संख्या 162ए पर रेल ओवरब्रिज, 137 करोड़ 83 लाख 28 हजार रुपये।
- 27 जनवरी 2026 को खजांची चौराहा पर फ्लाईओवर, लागत 96 करोड़ 50 लाख 28 हजार रुपये।
- 27 जनवरी 2026 को बरगदवा चौराहा से फर्टिलाइजर मार्ग स्थित लेवल क्रासिंग संख्या 5ए पर रेल ओवरब्रिज, लागत 152 करोड़ 18 लाख 50 हजार रुपये।
- टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर सिक्सलेन फ्लाईओवर, लागत 429 करोड़ 49 लाख 39 हजार रुपये।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर के रेलकर्मियों के इलाज पर गहराया संकट, मेदांता से करार खत्म