पूर्वांचल के मत्स्य पालकों के लिए खुशखबरी, गोरखपुर के छपिया में बनेगी पंगास और तिलापिया की आधुनिक हैचरी
पूर्वांचल में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए गोरखपुर के छपिया में पंगास और तिलापिया जैसी तेजी से बढ़ने वाली मछलियों ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।
HighLights
छपिया में पंगास, तिलापिया मछली हैचरी विकसित होगी।
वर्ल्डफिश सेंटर और मत्स्य विभाग ने समझौता किया।
मत्स्य पालकों को उन्नत बीज, प्रशिक्षण मिलेगा।
अरुण कुमार, गोरखपुर। पूर्वांचल में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने की लिए पंगास और तिलापिया जैसी तेजी से बढ़ने वाली मछलियों की हैचरी विकसित की जाएगी। इसके लिए छपिया स्थित मत्स्य निगम की हैचरी परिसर में वर्ल्डफिश उत्तर प्रदेश फिशरीज प्रोजेक्ट का कार्यालय खुलेगा। दिसंबर में कार्यालय का उद्घाटन करने की तैयारी है।
इसके बाद जिले में मत्स्य संसाधनों का सर्वेक्षण, उन्नत प्रजातियों की संवर्धन और मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण देने का काम शुरू होगा। इस परियोजना की संचालन की लिए शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग और मलेशिया की वर्ल्डफिश सेंटर के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ।
मत्स्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि योजना की तहत तीन प्रमुख बिंदुओं पर काम किया जाएगा। पहला, मत्स्य पालकों को उन्नत प्रजातियों की बीज उपलब्ध कराने की लिए हैचरी विकसित करना। दूसरा, जिले में उपलब्ध मछलियों की भंडार का सर्वेक्षण कर उनकी वास्तविक स्थिति का आकलन करना। तीसरा, मत्स्य पालकों और विभागीय कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण देना।
पंगास और तिलापिया ऐसी मछली प्रजातियां हैं, जिनकी वृद्धि अपेक्षाकृत तेजी से होती है। वर्तमान में इनके बीज की लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है। पंगास के बीज बंगाल और बांग्लादेश से मंगाए जाते हैं। प्रस्तावित योजना की तहत स्थानीय स्तर पर ही इनका बीज तैयार करने की व्यवस्था विकसित की जाएगी।
इससे मत्स्य पालकों को कम समय में अधिक उत्पादन हासिल करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा आरएएस (रीसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम) और बायोफ्लाक जैसी आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- सुनहरी शकरकंद की किस्मों पर शोध, भंडारण से पोषण सुरक्षा का रहस्य
इससे पारंपरिक तरीके से मछली पालन करने वाले किसानों को वैज्ञानिक पद्धति अपनाने का अवसर मिलेगा, इसके अलावा अमृत कतला, जयंती रोहू और अमूर कामन कार्प जैसी उन्नत प्रजातियों की बीज उत्पादन और संरक्षण की लिए भी तकनीकी सहयोग दिया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर बीज की उपलब्धता बढ़ने की साथ उत्पादन लागत घटाने, रोजगार की अवसर बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण एवं खाद्य सुरक्षा को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
छपिया में हैचरी विकसित की जाएगी। एमओयू होने के बाद इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। इससे स्थानीय स्तर पर मत्स्य पालकों को जहां लाभ मिलेगा, वहीं पूर्वांचल की किसान भी समृद्ध हो सकेंगे। परियोजना संचालन को वृहद रूप दिया जाएगा।
-बृजेश कुमार, उप निदेशक मत्स्य
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।