यूपी में 1.82 लाख वृद्धावस्था पेंशनरों के खाते में भेजा गया पैसा, गोरखपुर के 81 हजार लाभार्थियों को बकाया भुगतान
उत्तर प्रदेश में 1.82 लाख वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों के खातों में चालू वित्तीय वर्ष की पहली किस्त भेजी गई है। ...और पढ़ें

वृद्धावस्था पेंशन के 81 हजार लाभार्थियों को मिला पिछला बकाया।
HighLights
यूपी में 1.82 लाख वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों को पहली किस्त मिली।
गोरखपुर के 81 हजार पेंशनरों को लंबित चौथी किस्त का भुगतान।
पेंशन राशि 1000 से 1500 रुपये प्रति माह बढ़ाने की तैयारी।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को समाज कल्याण विभाग ने राहत दी है। चालू वित्तीय वर्ष की पहली किस्त करीब 1.82 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी गई है। वहीं पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 की जनवरी, फरवरी और मार्च की लंबित चौथी किस्त करीब 81 हजार लाभार्थियों के खातों में पहुंच गई है। इससे लंबे समय से बकाया पेंशन का इंतजार कर रहे लाभार्थियों को राहत मिली है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि 80 वर्ष से कम आयु के सामान्य पेंशनरों को प्रति तिमाही 3,000 रुपये पेंशन दी जा रही है। इसमें 2,400 रुपये राज्यांश और 600 रुपये केंद्रांश शामिल हैं।
दोनों धनराशि अलग-अलग किस्तों में आधार-सीडेड बैंक खातों में भेजी जा रही है। यदि खाते में पहले 2,400 रुपये पहुंचे हैं और 600 रुपये तत्काल नहीं मिले हैं तो इसे भुगतान में कमी न समझें। शेष राशि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अलग से भेजी जाएगी।
उन्होंने बताया कि 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के पेंशनरों को भी 3,000 रुपये दो किस्तों में मिलेंगे। पहली किस्त में 1,500 और दूसरी में 1,500 रुपये भेजे जाएंगे।
पहली किस्त मिलने के बाद शेष राशि के लिए लाभार्थियों को जिला समाज कल्याण कार्यालय के चक्कर लगाने या जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की आवश्यकता नहीं है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि पेंशन की रकम एक हजार प्रतिमाह से बढ़कर 1500 रुपये होने की तैयारी है। इस संबंध में शासन से निर्णय लिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- बरेली कॉलेज विवाद: शिक्षकों के वाहन बैन पर भड़के सांसद-विधायक, प्राचार्य और DM को फोन लगा धरने पर बैठे
