विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर में दो ट्रकों की सीधी टक्कर में दो घायल, लगा लंबा जाम

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Fri, 11 Aug 2017 01:54 PM (IST)

राहगीरों ने इसकी सुचना पुलिस को दी, गंभीर रूप से घायल दोनो चालकों को इलाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गगहा ले जाया गया।

गोरखपुर में दो ट्रकों की सीधी टक्कर में दो घायल, लगा लंबा जाम
गोरखपुर में दो ट्रकों की सीधी टक्कर में दो घायल, लगा लंबा जाम

गोरखपुर (जेएनएन)। गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के ढरसी गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह गोरखपुर से मैहर जा रहा खाली ट्रक और गोरखपुर की तरफ आ रहे गिट्टी लदे ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई।

इसमें खाली ट्रक के दो चालक घायल हो गए। टक्कर के बाद गिट्टी लदे ट्रक का चालक व खलासी फरार हो गए। राहगीरों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। गंभीर रूप से घायल दोनो चालकों धर्मपाल निवासी रींवा मध्य प्रदेश व इन्दल सिंह निवासी इलाहाबाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गगहा ले जाया गया।

इस दौरान सड़क के दोनो तरफ गाड़ियों की कतारें लग गई। सड़क की पटरी से हल्के वाहन तो गुजर जा रहे हैं, लेकिन बड़े वाहन सुबह से ही जाम मे फंसे हुए हैं। कुछ गाड़ियां जान जोखिम में डालकर सड़क की पटरियों से निकाली जा रही थीं, अचानक पटरी भी धंस गई।

यह भी पढ़ें: नशे में धुत युवकों ने किया 15 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप का प्रयास

उसके बाद उसी रास्ते से गुजर रही ईंट के टुकड़े से लदी ट्राली को राहगीरो ने रोककर ईंट गिरा दी तब जाकर पुनः छोटी गाड़ियां व बसें निकाली गईं। जाम के कारण अधिकांश गाड़ियां बड़हलगंज से गोला होते हुए गोरखपुर निकाली जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: रहें तैयार, नीट के परिणाम में होगा बड़ा उलटफेर