विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yogi in Gorakhpur: आज गोरखपुर में राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोटर्स सिटी की नींव रखेंगे सीएम योगी, विकास को लगेंगे पंख

Published: Fri, 15 Mar 2024 07:07 AM (IST)

शिलान्यास की अन्य प्रमुख परियोजनाओं में 17.21 करोड़ रुपये की लागत से वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में महंत अवेद्यनाथ ज्ञान ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री जीडीए की 1877 करोड़ रुपये की 76 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री जीडीए की 1877 करोड़ रुपये की 76 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

HighLights

  1. जीडीए की 1877 करोड़ रुपये की 76 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास
  2. गोरखपुर हाट व नया सवेरा किनारे फूड कियोस्क का लोकार्पण भी करेंगे मुख्यमंत्री योगी

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की महत्वकांक्षी परियोजना राप्तीनगर विस्तार एवं स्पोटर्स सिटी की आधारशिला रखेंगे। दोपहर दो बजे से मानबेला के पास आयोजित कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री जीडीए की 1877 करोड़ रुपये की 76 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसमें अकेले करीब 1800 करोड़ रुपये की राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोटर्स सिटी परियोजना का शिलान्यास व भूमि पूजन भी शामिल है।

जीडीए, 207 एकड़ क्षेत्रफल में यह टाउनशिप विकसित करेगा। शिलान्यास की अन्य प्रमुख परियोजनाओं में 17.21 करोड़ रुपये की लागत से वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में महंत अवेद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क की स्थापना, 13.47 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल रोड पर चरगांवा के करीमनगर चौराहे को जोड़ने वाली स्मार्ट सड़क, 10 करोड़ रुपये की लागत से वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के अनुरक्षण और रामगढ़ताल में क्रीड़ा गतिविधियों के संचालन से जुड़े कार्य शामिल हैं।

Read Also: यूपी में बड़ा गेम खेलने जा रही भाजपा, उपलब्धियों को हथियार बनाकर मैदान में उतारेगी स्पेशल टीम

इस अवसर पर मुख्यमंत्री 19.81 करोड़ की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इनमें सिविल लाइंस में सिटी माल के सामने 1.78 करोड़ रुपये की लागत से बने गोरखपुर हाट, 3.60 करोड़ रुपये की लागत से सोनबरसा में स्मार्ट स्कूल एवं ग्राम पंचायत भवन, 2.04 करोड़ रुपये की लागत से नया सवेरा पर फूड जोन (120 कियोस्क) का निर्माण भी शामिल है। इसके साथ ही 42 प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के कायाकल्प का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री के हाथों होगा।

Read Also:यूपी में दंगाइयों की खैर नहीं… पुलिस विभाग 9 करोड़ में खरीदेगा खास प्रकार के वाहन, सीएम योगी ने दिया है निर्देश

एमएमएमयूटी में फार्मेसी बिल्डिंग का करेंगे शिलान्यास

जीडीए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ही मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमयूटी) में चार मंजिली फार्मेसी बिल्डिंग का शिलान्यास करेंगे। इसके निर्माण पर 24.69 करोड़ रुपये की लागत आएगी।