विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections: यूपी में बड़ा गेम खेलने जा रही भाजपा, उपलब्धियों को हथियार बनाकर मैदान में उतारेगी स्पेशल टीम

Published: Fri, 15 Mar 2024 06:00 AM (IST)

लोकसभा चुनाव में सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए भाजपा अपनी टीम तैयार करने जा रही है। यह टीम भाजपा ...और पढ़ें

सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए भाजपा तैयार करेगी टीम।
सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए भाजपा तैयार करेगी टीम।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव में सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए भाजपा अपनी टीम तैयार करने जा रही है। यह टीम भाजपा मीडिया कार्यशाला के जरिए तैयार करेगी। इसकी शुरुआत शुक्रवार को कानपुर से होगी। यह कार्यशाला क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी।

भाजपा मीडिया कार्यशाला के जरिए जीत की रणनीति व तैयारियों को परखेगी। इसके जरिए मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति बनाई जाएगी। 

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि कानपुर में यह कार्यशाला शुक्रवार 15 मार्च को होगी। आगरा में 16, गोरखपुर में 17, मेरठ में 19 व वाराणसी में 20 मार्च को कार्यशाला आयोजित की जाएगी। लखनऊ में मीडिया कार्यशाला 21 मार्च को होगी।

उन्होंने बताया कि इसमें भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी और लोकसभा के मीडिया संयोजक शामिल होंगे। कार्यशाला के माध्यम से सरकार पिछले पांच वर्ष के दौरान किए गए कार्यों को जनता के बीच ले जाएगी। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा।

यह भी पढ़ें: यूपी से बड़ी खबर- श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुकदमे के पक्षकार को मिली धमकी, व्हाट्सएप कॉल पर कहा- बम से उड़ा देंगे

यह भी पढ़ें: Ramnavmi पर 24 घंटे होंगे रामलला के दर्शन, CM योगी ने दिए निर्देश; श्रद्धालुओं को भी मिलेंगी ये सुविधाएं