विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना: गोरखपुर में 20 नवंबर को बांटा जाएगा टैबलेट, पात्रों की सूची जारी

Published: Mon, 16 Nov 2026 05:09 PM (IST)

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत गोरखपुर में 20 नवंबर को टैबलेट वितरित किए जाएंगे।

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण समारोह में टैबलेट दिखाता छात्र। जागरण

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण समारोह में टैबलेट दिखाता छात्र। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर में 20 नवंबर को टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित।

  2. स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत छात्रों को लाभ।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे पात्र विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को 20 नवंबर को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी है।

सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है। विद्यार्थी वेबसाइट पर अपना नाम देखकर टैबलेट वितरण की तैयारी पूरी कर सकते हैं।

योजना के अंतर्गत 20 नवंबर को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान करेंगे। इसके मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यार्थियों को अपने-अपने विभागों से तत्काल संपर्क करने का निर्देश दिया है।

विद्यार्थियों को टैबलेट प्राप्त करने से पहले निर्धारित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। विश्वविद्यालय ने सभी विभागाध्यक्षों को भी अपने विभाग के पात्र विद्यार्थियों तक सूचना पहुंचाने और वितरण से जुड़ी प्रक्रिया समय से पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में 25 लाख युवाओं को मिलेगा टैबलेट, आज से योगी सरकार शुरू करेगी महाअभियान

यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं में वितरित किया टैबलेट, बोले-आपके अंदर बजरंग बली की ताकत, हम करा रहे अहसास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।