गोरखपुर के सिकरीगंज में खाद-बीज की दुकान में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान राख
गोरखपुर के सिकरीगंज में एक खाद-बीज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे नकदी समेत लाखों रुपये ...और पढ़ें
HighLights
शॉर्ट सर्किट से खाद-बीज की दुकान में आग लगी।
नकदी सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हुआ।
ग्रामीणों, पुलिस, फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।
संवाद सूत्र सिकरीगंज, (गोरखपुर)। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरदत्तपुर में पेट्रोल पंप के समीप स्थित खाद-बीज की दुकान में बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण कैश सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, सिकरीगंज क्षेत्र के रामडीह गांव निवासी सच्चितानंद द्विवेदी की हरदत्तपुर पेट्रोल पंप के पास श्रीगुरु कृपा कृषि सेवा केंद्र के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे आसपास के लोगों ने दुकान से आग की लपटें उठती देख दुकान मालिक को सूचना दिया।
मौके पहुंचे दुकान मालिक ने ग्रामीणों, सिकरीगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से करीब 9:30 बजे आग पर काबू पाया। तबतक कैश सहित लाखों रुपये के सामान जल कर राख हो गए।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में इतिहास बना RRI, यादों में रह गया बटन वाला दौर
प्रोपराइटर सच्चितानंद द्विवेदी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट की वजह से खाद-बीज, सल्फर, मैग्नीशियम, जिंक, उधार का लेखा-जोखा रजिस्टर, दवा छिड़काव मशीन, कीटनाशक और पौधों में छिड़काव करने वाली दवाओं सहित कैश काउंटर में रखा एक लाख पंद्रह हजार रुपये जलकर राख हो गया। कुल मिलाकर लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
