Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई बेचैनी, चार सितंबर से बारिश के आसार

चिलचिलाती धूप ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। लोग उमस से परेशान देखे जा रहे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Thu, 02 Sep 2021 12:10 PM (IST)Updated: Thu, 02 Sep 2021 12:10 PM (IST)
गुरुवार सुबह धूप के कारण उमस महसूस हुई। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : चिलचिलाती धूप ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। लोग उमस से परेशान देखे जा रहे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शुक्रवार को भी यही स्थिति रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, लेकिन पुरुआ हवा चलने के कारण लोगों को उमस से राहत नहीं रहेगी।

loksabha election banner

दो दिन से अधिक गर्मी महसूस कर रहे हैं लोग

बता दें कि पिछले दो दिनों से लोग अधिक गर्मी महसूस कर रहे हैं। लोगों को उमस से राहत नहीं मिल रही है। स्थिति अत्यंत दयनीय रही। दिनभर लोग उमस से बेहाल देखे गए। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की उम्‍मीद नहीं है।

चटक धूप व उमस से बेहाल दिखे लोग

गुरुवार सुबह चटक धूप व उमस से लोग बेहाल देखे गए। हालांकि पूर्वानुमान जताया गया है कि दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बता दें कि मानसून सीजन में बीते एक जून से सिर्फ 31 अगस्त तक औसत के सापेक्ष करीब 40 फीसद अधिक बारिश हो चुकी है। अगस्त में औसत के सापेक्ष अब तक करीब 59 फीसद अधिक बारिश हो चुकी है। अगस्त में भारी वर्षा के चलते पीपीगंज, कैंपियरगंज, बड़हलगंज, गोला, पिपरौली क्षेत्र के हजारों हेक्टेयर खेत में पानी लगा हुआ है। इससे बड़े पैमाने पर धान की फसल बर्बाद हो चुकी है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आगामी चार सितंबर से हल्की बारिश के भी आसार जताए जा रहे हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। हवाएं अधिकतम 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। पुरुआ हवा चलने के कारण लोगों को उमस से राहत नहीं मिलेगी।

जानिए कैसा रहेगा गुरुवार का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.