विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे में तीन माह से नियुक्ति का इंतजार कर रहे 75 अभ्यर्थी, मालगाड़ियां बिना मैनेजर के दौड़ने को मजबूर

Published: Fri, 20 Nov 2026 02:14 PM (IST)

गोरखपुर रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा अंतिम परिणाम जारी होने के बावजूद 75 अभ्यर्थी तीन माह से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे में गार्ड और टिकट सुपरवाइजर की कमी के बावजूद भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही है, जिससे सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर में 75 रेलवे अभ्यर्थी तीन माह से नियुक्ति का इंतजार।

  2. रेलवे भर्ती बोर्ड ने अंतिम परिणाम जारी किया, पर नियुक्ति नहीं।

  3. पूर्वोत्तर रेलवे में गार्ड और टिकट सुपरवाइजर की भारी कमी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में नान टेक्निकल पापुलर केटेगरी (एनटीपीसी) स्नातक वर्ग में परीक्षा परिणाम निकलने के बाद भी 75 अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए तीन माह से इंतजार कर रहे हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड कार्यालय गोरखपुर फाइनल रिजल्ट निकालकर उदासीन बना हुआ है।

भर्ती बोर्ड की उदासीनता का आलम यह है कि मई 2024 से शुरू भर्ती प्रक्रिया को दो साल में भी पूरा नहीं कर पाया है। अभ्यर्थियों को सही जानकारी भी नहीं मिल रही कि उन्हें कब नियुक्ति मिलेगी। जबकि, 28 जुलाई को अभिलेखों का सत्यापन और आठ अगस्त, 2026 को मेडिकल टेस्ट भी हो गया।

रेलवे भर्ती बोर्ड कार्यालय गोरखपुर द्वारा जारी रिजल्ट में चीफ कामर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के 47, गुड्स ट्रेन मैनेजर (गार्ड) के 23, जूनियर एकाउंटेंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के दो तथा सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के तीन अभ्यर्थी शामिल हैं। यह तब है जब पूर्वोत्तर रेलवे में गार्डों और टिकट सुपरवाइजरों की भारी कमी चल रही है।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ और वाराणसी मंडल की मालगाड़ियां बिना ट्रेन मैनेजर के चल रही हैं। संरक्षा प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। इसके बाद भी समय से नियुक्ति नहीं हो रही है। इसको लेकर कर्मचारी संगठनों ने विरोध भी शुरू कर दिया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि रेलवे भर्ती बोर्ड कार्यालय ने फाइनल लिस्ट जारी कर अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर रेगुलर विजिट करने के लिए निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें- महराजगंज मुंडन में आई छह वर्षीय मासूम से दरिंदगी, बगीचे में मिली थी खून से लथपथ, अस्पताल में तोड़ा दम

वे प्रतिदिन रेलवे भर्ती बोर्ड कार्यालय गोरखपुर के वेबसाइट पर विजिट करते हैं, सर्च करते हैं, लेकिन कहीं कोई अपडेट जानकारी नहीं मिल पाती। संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी सही सूचना नहीं दे पा रहे हैं।

नान टेक्निकल पापुलर केटेगरी में भर्ती के लिए मई 2024 में ही विज्ञापन निकला था। इसके लिए कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (सीबीटी) हुआ था। इस संबंध में रेलवे भर्ती बोर्ड कार्यालय गोरखपुर के चेयरमैन के अधिकृत मोबाइल फोन नंबर पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। न ही वाट्सएप पर भेजे गए मैसेज का जवाब दिया।

यह भी पढ़ें- 'यूपी अब उत्सव का प्रदेश, अराजकता फैलाने वालों को कुचल देगी सरकार', गोरखपुर में सीएम योगी का सख्त संदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।