महराजगंज में रिजेक्ट, गोरखपुर में कनेक्शन को लिए जमा किए 47 हजार
सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर बृजनाथ प्रसाद एक साल से बिजली कनेक्शन के लिए भटक रहे हैं, जिन्होंने गोरखपुर में 47 हजार रुपये ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर बृजनाथ प्रसाद एक साल से बिजली कनेक्शन को परेशान।
गोरखपुर में कनेक्शन के लिए 47,170 रुपये जमा करने के बावजूद इंतजार।
रिश्वत न देने पर कनेक्शन रोकने का आरोप, जांच के आदेश।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर बृजनाथ प्रसाद एक साल से बिजली कनेक्शन के लिए भटक रहे हैं। घर महराजगंज जिले में है तो बिजली निगम के झटपट पोर्टल पर आवेदन किया। वहां से बताया गया कि भले ही घर महराजगंज जिले में है, बिजली गाेरखपुर से मिलती है।
दूसरी बार गोरखपुर के विद्युत वितरण खंड प्रथम के लिए आवेदन किया गया। जांच के बाद 47 हजार 170 रुपये का एस्टीमेट थमा दिया गया। यह तब है जब उनके घर के पीछे बिजली निगम के अभियंताओं ने कनेक्शन दिया है। पोस्टमास्टर ने दिसंबर 25 में रुपये जमा कर दिए लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं मिल सका है।
आरोप है कि बिजलीकर्मियों को घूस न देने के कारण कनेक्शन नहीं हो पा रहा है। बिजली निगम के निदेशक वाणिज्य ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
बृजनाथ प्रसाद ने बताया कि भटहट के जेई के कहने पर तीन पोल की लाइन बनाने के लिए 47 हजार 170 रुपये बिजली निगम के खाते में जमा भी कर दिए लेकिन घूस की रकम न देने के कारण पोल नहीं लगाया जा रहा है।
बिजली निगम के अभियंताओं ने ही पोल का पूरा रूट चार्ट तैयार किया और अब कहते हैं कि विवाद होने के कारण पोल नहीं लगाया जा सकता है। बताया कि घूस मांगने का पूरा आडियो मेरे पास है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर के गगहा में अस्थौला नाला पुलिया में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
अभियंताओं के कहने पर ही रुपये जमा किए गए लेकिन नौ महीने बाद भी कुछ नहीं हो रहा है। कहा कि दिल्ली में नौकरी करते हुए सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में रहना चाहता था पर कनेक्शन न मिलने के कारण वापस दिल्ली चला आया हूं।
