विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने पहुंचाया चाइल्ड केयर सेंटर

Published: Tue, 27 Oct 2026 08:22 PM (IST)

गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों में एक दिन की नवजात बच्ची मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर के कैंपियरगंज में मिली एक दिन की नवजात।

  2. ग्रामीणों ने बच्ची को झाड़ियों में पड़ा देखा, पुलिस को सूचना दी।

  3. पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड केयर सेंटर गोरखपुर भेजा।

संवाद सूत्र, करमैनी घाट, गोरखपुर। कैंपियरगंज क्षेत्र के लोहारपुरवा गांव के कोइरीपुरवा टोले में मंगलवार को सड़क किनारे झाड़ियों में एक दिन की नवजात बच्ची मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों का ध्यान उधर गया।

झाड़ियों में मासूम को पड़ा देख लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कैंपियरगंज पहुंचाया। प्राथमिक जांच के बाद उसे गोरखपुर स्थित चाइल्ड केयर सेंटर भेज दिया गया।

कोइरीपुरवा टोले में सड़क किनारे झाड़ियों से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो वहां नवजात बच्ची पड़ी थी। ग्रामीणों की सूचना पर करमैनी चौकी प्रभारी जय प्रकाश यादव, प्रवीण कुमार और कांस्टेबल पप्पू यादव मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी बच्ची को लेकर सीएचसी कैंपियरगंज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसके स्वास्थ्य की जांच की।

चिकित्सकों के अनुसार, बच्ची का जन्म लगभग एक दिन पहले हुआ था। जांच में उसकी हालत सामान्य और स्वास्थ्य ठीक पाया गया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड केयर सेंटर भेज दिया, जहां उसकी देखभाल की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में मिली लाश का कर दिया था अंतिम संस्कार, गुजरात के नारी संरक्षण केंद्र में मिली लड़की

नवजात को झाड़ियों में छोड़े जाने की घटना ने लोगों को झकझोर दिया। फिलहाल बच्ची को सुरक्षित देखभाल के लिए केंद्र भेज दिया गया है। उसे वहां आवश्यक संरक्षण और देखरेख उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण का अभ्यास, परखी गईं पुलिसकर्मियों की तत्परता