गोरखपुर पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण का अभ्यास, परखी गईं पुलिसकर्मियों की तत्परता
गोरखपुर पुलिस लाइन में कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया गया।

दंगा नियंत्रण का अभ्यास कर परखी पुलिसकर्मियों की तत्परता।
HighLights
पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया गया।
कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से निपटने की तैयारी परखी गई।
पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया गया।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कानून-व्यवस्था की चुनौती से निपटने व पुलिस बल की तैयारियों को परखने के लिए मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया गया।
एसपी सिटी के निर्देश में हुए अभ्यास में पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण,दंगा निरोधक उपकरणों के इस्तेमाल और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई का प्रशिक्षण दिया गया।
अभ्यास की शुरुआत ब्रीफिंग से हुई। अधिकारियों और कर्मचारियों को मानक संचालन प्रक्रिया, आपसी समन्वय और सार्वजनिक अशांति की स्थिति में संयमित प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने और तितर-बितर करने का अभ्यास किया।
गैर-घातक हथियारों के प्रयोग पर जोर दिया गया। अभ्यास के दौरान अधिकृत हथियारों के इस्तेमाल में दक्षता परखने के लिए नियंत्रित फायरिंग भी कराई गई।
इस दौरान टीमवर्क, संचार और दबाव की स्थिति में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने पर भी ध्यान दिया गया। अभ्यास में प्रतिसार निरीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक परिवहन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- 'कोई पुलिस वाला आया तो उसे पीटेंगे', सड़क पर उतरे कड़कड़डूमा कोर्ट के वकील; ACP शाहदरा के खिलाफ नारेबाजी
