Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के इस जिले में 12.48 करोड़ की लागत से सड़क का होगा चौड़ीकरण, जाम से मिलेगी निजात

    Updated: Tue, 04 Mar 2025 12:18 PM (IST)

    गोरखपुर में नकहा ओवरब्रिज से रामजानकी नगर चौराहा होते हुए हड़हवा फाटक तक की सड़क चौड़ी की जाएगी। इस सड़क के बनने से आसपास के क्षेत्रों की बड़ी आबादी को जाम से राहत मिलेगी। इस प्रोजेक्ट की लागत 12 करोड़ 48 लाख 36 हजार रुपये है। नगर निगम मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया त्वरित आर्थिक विकास योजना सड़क के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नकहा ओवरब्रिज से रामजानकी नगर चौराहा होते हुए हड़हवा फाटक तक की सड़क चौड़ी की जाएगी। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत यह निर्माण कराया जाएगा। शासन से इस प्रस्ताव को प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिलने के साथ ही धन भी अवमुक्त कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सड़क से जुड़ी कालोनियों की जलनिकासी का ध्यान रखते हुए जिन स्थानों पर नाला नहीं है, वहां नाले का निर्माण भी किया जाएगा। इस सड़क के बनने से आसपास के क्षेत्रों की बड़ी आबादी को जाम से राहत मिलेगी।

    नकहा ओवरब्रिज से रामजानकी नगर चौराहा होते हुए हड़हवा फाटक तक 2550 मीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण पर 12 करोड़ 48 लाख 36 हजार रुपये खर्च होंगे।

    फाटक रोड तक बनाई जाएगी सीसी सड़क

    नगर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक भाटी ने बताया कि नकहा पुल मुख्य मार्ग से रेलवे क्रासिंग तक सड़क हाट मिक्स प्लांट से बनाई जाएगी। इसके आगे रेलवे क्रासिंग से रामजानकी नगर मुख्य चौराहा, शिवनगर कालोनी होते हुए हड़हवा फाटक रोड तक सीसी सड़क बनाई जाएगी।

    निर्माण के दौरान 2550 मीटर लंबाई में वाटर सप्लाई पाइप लाइन शिफ्ट की जाएगी। स्ट्रीट लाइट केबिल के लिए यूटीलिटी डक्ट का निर्माण होगा। स्ट्रीट लाइट भी शिफ्ट होगी। जलनिकासी के आरसीसी नाली भी बनाई जाएगी। सड़क निर्माण के लिए नगर निगम की ओर से ई-टेंडर जारी कर दिया गया है।

    नगर निगम, मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया

    त्वरित आर्थिक विकास योजना से नकहा-हड़हवा फाटक रोड के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। ई-टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही शिलान्यास कराकर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। बरसात का मौसम शुरू होने से पूर्व ही निर्माण पूरा करा लिया जाएगा।

    सड़क दुर्घटना में युवक व महिला की मृत्यु, तीन घायल

    वहीं जिले में सड़क दुर्घटना में रविवार को पिपराइच में युवक व बांसगांव में वृद्ध महिला की मृत्यु हो गयी। वहीं चौरी चौरा तहसील के पीछे नई बाजार मार्ग पर मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय थानों की पुलिस ने घायलों अस्पताल भिजवाया। वहीं शव की पहचान के बाद स्वजन को सूचना देते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    भटहट संवाददाता के अनुसार पिपराइच के बैलो निवासी कृष्ण कुमार शहर के मिलन मैरेज हाल में वेटर का काम करता था। रविवार को वह बाइक से काम करने के लिए गये थे। देर रात काम समाप्त होने के बाद वह बाइक से एक अन्य युवक के साथ घर के लिए निकला। भटहट कस्बे से पहले अतरौलिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें कृष्ण कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कालेज में उसका उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की जांच कर रही है।

    बांसगांव संवाददाता के अनुसार रविवार को परसौना के पास वाहन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मृत्यु हो गई। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार महिला के सिर के बाल सफेद है और गहरे हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है।

    मुंडेरा बाजार संवाददाता के अनुसार चौरी चौरा तहसील गेट के पीछे नई बाजार मार्ग पर मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नदुआज्ञान पार निवासी दीपक गुप्ता गोबरहिया निवासी पूजा को लेकर कहीं गया था। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

    इसे भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में खुलेगा नया थाना, IPS दीपक भूकर ने शासन को भेजा प्रस्ताव

    इसे भी पढ़ें: मायावती ने मुस्‍ल‍िमों के साथ सौतेला व्‍यवहार क‍िए जाने का लगाया आरोप, कहा- हान‍िकारक हो सकता है भेदभाव

    comedy show banner
    comedy show banner