गोरखपुर में मेडिकल स्टोर कर्मी से डंडे के बल पर मोबाइल और नकदी की लूट, जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में साऊखोर-असवनपार मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने एक मेडिकल स्टोर कर्मी को डंडे से ...और पढ़ें

AI Image
HighLights
गगहा क्षेत्र में मेडिकल स्टोर कर्मी को डंडे से पीटकर लूटा गया।
बदमाशों ने मोबाइल फोन और ₹2000 नकद छीनकर फरार हुए।
उसी स्थान पर आधे घंटे पहले भी लूट का असफल प्रयास हुआ।
संवाद सूत्र, हाटाबाजार (गोरखपुर)। गगहा क्षेत्र में साऊखोर-असवनपार मार्ग पर बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने साइकिल से घर लौट रहे मेडिकल स्टोर कर्मी को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश उसका मोबाइल फोन और पर्स लूटकर साऊखोर की तरफ फरार हो गए। पर्स में आधार कार्ड और दो हजार रुपये थे। इसी स्थान पर आधे घंटे पहले भी बदमाशों ने एक युवक से लूट का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो सके थे।
गगहा थाना क्षेत्र की असवनपार पुलिस चौकी अंतर्गत सहुआकोल गांव निवासी कन्हैया पुत्र रामचंद्र बड़हलगंज स्थित एक मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है। रोज की तरह बुधवार शाम वह साइकिल से घर लौट रहा था। अहिरौली गांव के पास चौराहे पर गोलंबर के समीप पहुंचते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया।
इसके बाद पीछे बैठा बदमाश बाइक से उतरा और कन्हैया की पीठ, पैर व हाथ पर डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे घायल कर दिया। फिर उसका मोबाइल फोन और पर्स छीनकर दोनों फरार हो गए। घायल कन्हैया किसी तरह पुलिस चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी दी।
बृहस्पतिवार को उसने गगहा थाने में लिखित तहरीर दी। बताया जाता है कि घटना से करीब आधे घंटे पहले बदमाशों ने इसी स्थान पर पूरे गांव निवासी भाष्कर तिवारी को डंडे से मारकर लूटने का प्रयास किया था, लेकिन वे सफल नहीं हुए। थानाध्यक्ष्ज्ञ राजकुमार सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
सप्ताह भीतर एक ही स्थान पर अलग अलग हुई तीन घटनाएं
- बड़हलगंज निवासी कृष्ण कुमार सोनी से रविवार को असवनपार तिरंगा चौक से दुकान बंद कर घर जाते समय 15हजार 500 रुपये नकद व मोबाइल फोन की लूट
- बुधवार की रात पूरे गाव निवासी भाष्कर तिवारी को डंडे से मारकर लूट का असफल प्रयास
- सहुआकोल के कन्हैया को मारपीटकर मोबाइल फोन व 2000 हजार रूपये की लूट
यह भी पढ़ें- गोरखपुर से दिल्ली रूट पर चलती रहेंगी ट्रेनें, यात्रियों को मिली राहत
