विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर के सिकरीगंज में विद्युत संविदा लाइनमैन से मारपीट, दबंगों पर कार्रवाई की मांग

By Jagran NewsEdited By: Vivek Shukla
Published: Fri, 09 Oct 2026 11:15 AM (IST)

गोरखपुर के सिकरीगंज में कार्यरत विद्युत संविदा लाइनमैन सुधंधु के साथ विभागीय कार्य के दौरान मारपीट और गाली-गलौज हुई। पीड़ित ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. सिकरीगंज में विद्युत संविदा लाइनमैन से मारपीट हुई।

  2. विभागीय कार्य के दौरान हमलावरों ने गाली-गलौज भी की।

  3. पीड़ित ने अब आरोपियों पर एफआईआर की मांग की।

डिजिटल डेस्क, जागरण, गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत 33/11 केवी हरिहरपुर में कार्यरत विद्युत विभाग के संविदा लाइनमैन सुधां के साथ फील्ड में विभागीय कार्य के दौरान मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है।

पीड़ित लाइनमैन के अनुसार, 04 अक्टूबर 2026 को जब वह अपने विभागीय काम के सिलसिले में फील्ड में गए थे, तब भदारखाश टोला (टोटहिया) निवासी अमित और विकास ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। घटना के समय पीड़ित ने आपातकालीन सेवा 112 पर पुलिस को सूचना दी थी।

विभागीय कार्य बाधित न हो और अनावश्यक विवाद से बचने के उद्देश्य से उन्होंने उस समय लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। हालांकि, अब काम के दौरान सुरक्षा को लेकर बने भय और भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पीड़ित ने सिकरीगंज थाना अध्यक्ष को लिखित तहरीर देकर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सीएम ग्रिड सड़कों की धीमी रफ्तार, उद्घाटन का करना होगा इंतजार

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में CISF जवान की मौत: कैब चालक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी