विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मौर्य एक्सप्रेस में पानी के लिए हाहाकार, यात्री परेशान, गंदे बेडरोल से भी शिकायत

By Prem Narayan DwivediEdited By: Vivek Shukla
Published: Sun, 18 Oct 2026 10:11 AM (IST)

गोरखपुर से संबलपुर जा रही मौर्य एक्सप्रेस (15028) के एसी थर्ड के बी वन कोच में यात्रियों को पानी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मौर्य एक्सप्रेस के एसी कोच में पानी की किल्लत।

  2. यात्रियों को टॉयलेट और बेसिन में नहीं मिला पानी।

  3. गंदे बेडरोल मिलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। छपरा, हटिया होते हुए संबलपुर तक जाने वाली 15028 नंबर की मौर्य एक्सप्रेस में पानी के लिए हाहाकार मचा है। एसी थर्ड के बी वन कोच के टायलेट और बेसिन में पानी नहीं आ रहा है। गोरखपुर में बैठने वाले यात्री पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं है।

यात्रियों ने टीटीई से भी शिकायत की है लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोच में पानी की व्यवस्था नहीं हो पायी है। टीटीई रोशन कुमार का कहना है कि यात्री पानी को लेकर उनसे शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा दी है। यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

ट्रेन रविवार को प्लेटफार्म नंबर दो से अपने नियत समय सुबह 07:15 बजे के आसपास गोरखपुर से रवाना हुई। यात्री निर्धारित सीट व बर्थ पर बैठ गए। कुछ यात्री बेसिन में हाथ-मुंह धाने पहुंचे तो पानी ही गायब था। उन्होंने दूसरा और तीसरा बेसिन भी चेक किया, कहीं भी पानी नहीं आ रहा था। टायलेट को भी चेक किया, टायलेट में भी पानी नहीं आ रहा था।

यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। 57 और 62 नंबर बर्थ पर यात्रा कर रहे यात्री अविनाश कुमार व रीतम आदि यात्रियों ने इसकी शिकायत टीटीई से की। टीटीई ने 07:30 बजे के आसपास यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई। परेशान यात्री कोच में हंगामा करने लगे।

देखते ही देखते ट्रेन गौरी बाजार होते हुए देवरिया पहुंच गई। ट्रेन देवरिया और भटनी से भी आगे बढ़ गई लेकिन कोच में पानी नहीं आया। यात्री परेशान रहे। यात्रियों का आरोप है कि कोच से पानी तो गायब ही है, उन्हें बेडरोल भी साफ नहीं मिला है। पैकेट खोलने के बाद बेडशीट में बाल लगे हुए मिले।

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में मासूम की मौत पर परिजनों का आक्रोश, मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम

लिनेन पर जगह-जगह स्पाट था। कोच अटेंडेंट को बुलाकर दिखाया गया तो उसने दूसरा पैकेट दिया। बेडरोल का दूसरा पैकेट भी गंदा था। तीन पैकेट बदलने के बाद चौथे पैकेट में साफ-सुथरा बेडरोल मिला। यह तब है पूर्वोत्तर रेलवे में लगातार स्वच्छता पखवारा और स्वच्छ पानी को लेकर सघन अभियान चल रहा है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार का कहना है कि कोच छपरा में अटेंड हो जाएगा। टैंक में पानी भरा हुआ है। पाइपलाइन में कुछ समस्या है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर की 838 करोड़ की एमबीटी फोरलेन सड़क 15 दिसंबर तक होगा पूरा, तेजी से चल रहा काम