विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर की 838 करोड़ की एमबीटी फोरलेन सड़क 15 दिसंबर तक होगा पूरा, तेजी से चल रहा काम

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:01 AM (IST)

गोरखपुर में 838 करोड़ की मानीराम-बालापार-टिकरिया-गांगी बाजार फोरलेन सड़क पर पिचिंग का काम शुरू हो गया है। अतिक्रमण और बारिश ...और पढ़ें

838 करोड़ की सड़क की पिचिंग शुरू, अगस्त में पूरा होना था काम। सांकेतिक तस्वीर

838 करोड़ की सड़क की पिचिंग शुरू, अगस्त में पूरा होना था काम। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. 838 करोड़ की एमबीटी फोरलेन सड़क पर पिचिंग शुरू।

  2. 16.15 किमी लंबी सड़क 15 दिसंबर तक पूरी होगी।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्य का निरीक्षण किया था।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। 838 करोड़ पांच लाख रुपये की लागत वाली मानीराम-बालापार-टिकरिया (एमबीटी) गांगी बाजार फोरलेन सड़क की पिचिंग का काम शुरू हो गया है। 16.15 किलोमीटर लंबी सड़क को 15 दिसंबर तक बना लेने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि अब भी कई जगह पर अतिक्रमण नहीं हटाए जा सके हैं। इस कारण सड़क और नाला निर्माण कई जगहों पर नहीं हो सका है।

मानीराम-बालापार होते हुए टिकरिया से गांगी बाजार इलाका कुछ वर्ष पहले तक विकास से बहुत दूर था। पतली सड़कों में गड्ढों के बीच लोग गुजरते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क को फोरलेन करने के साथ ही दोनों तरफ नाला निर्माण कराने के निर्देश दिए। 11 फरवरी 2025 को काम शुरू किया गया। काम 10 अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन वर्षा के कारण देर हुई। कई जगहों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद के कारण भी देर हो रही है।

मुख्यमंत्री ने किया था निरीक्षण

मानीराम बालापार टिकरिया गांगी बाजार मार्ग का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों निरीक्षण किया था। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए थे।

फैक्ट फाइल

  • सड़क का नाम - मानीराम-बालापार-टिकरिया-गांगी बाजार मार्ग
  • लंबाई - 16.15 किलोमीटर
  • चौड़ाई - फोरलेन
  • रजिस्ट्री - 2552
  • पेड़ काटे गए - 911
  • बिजली पोल हटाए - 874
  • माइनर ब्रिज व कल्वर्ट - 14
  • नाला की लंबाई - 32.3 किलोमीटर
  • कार्य शुरू होने की तिथि - 11-02-25

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ घाट के मुख्य द्वार का निर्माण फिर होगा शुरू, दीपावली से पहले पूरा करने का लक्ष्य

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में SSP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, निरीक्षक समेत 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

पिचिंग का काम शुरू कर दिया गया है। जिन स्थानों पर अतिक्रमण को लेकर समस्या है, उसके समाधान के लिए बातचीत चल रही है। दिन-रात काम कराया जा रहा है। नाला निर्माण भी तेजी से हो रहा है। 15 दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

-

यूपी सिंह, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड तीन, लोक निर्माण विभाग