गोरखपुर में SSP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, निरीक्षक समेत 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले
गोरखपुर के एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने देर रात एक निरीक्षक और 20 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इस तबादले ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने किए पुलिसकर्मियों के तबादले।
एक निरीक्षक और बीस उपनिरीक्षक प्रभावित हुए।
डीसीआरबी और विभिन्न थानों में मिली नई जिम्मेदारियां।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एसएसपी डा. कौस्तुभ ने एक निरीक्षक समेत 20 उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे तबादला सूची जारी की गई। इसमें डीसीआरबी, पुलिस लाइन, पीआरओ सेल के साथ ही अलग-अलग थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षक विजय कुमार सिंह को डीसीआरबी से डायल 112 भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता को गुलरिहा थाने में तैनाती मिली है। चौरी चौरा थाने में तैनात राजू रंजन सिंह को झंगहा थाने की गोबड़ौर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
तिवारीपुर थाने के उपनिरीक्षक रंजीत रंजन को डोमिनगढ़ चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पीआरओ सेल में तैनात एसआइ ओमप्रकाश गुप्ता को शाहपुर थाने भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात सोनू कुमार को गीडा, आशुतोष सिंह और उमेश कुमार यादव को बेलीपार, अंजनी कुमार तिवारी को चिलुआताल तथा संतोष कुमार यादव और वीरेंद्र सिंह यादव को गगहा थाने में तैनाती दी गई है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आठ रेजीडेंट डॉक्टर 30 दिन व चार 10 दिन के लिए निलंबित, मारपीट करना पड़ा भारी
एसआइ अविनाश कुमार सिंह को गोला, विनय कुमार सिंह को पिपराइच, उमेश सिंह यादव और उमेश चंद्र शुक्ला को पीपीगंज तथा दीपक कुमार गुप्ता को कैंपियरगंज थाने भेजा गया है।
उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह को एम्स, शैलेंद्र सिंह यादव को राजघाट और आलोक कुमार सिंह को बांसगांव थाने भेजा गया है। सोशल मीडिया सेल में तैनात सुमित कुमार को गोला थाने भेजा गया है।
