रेल यात्रियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ के बीच आज चलेगी स्पेशल ट्रेन
छठ पर्व के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ और गोरखपुर के बीच सोमवार को एक विशेष अनारक्षित त्योहार ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ से सुबह 7 बजे चलकर दोपहर 3 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और वापसी में शाम 6:30 बजे गोरखपुर से चलकर रात 12:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
-1795417534534_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। छठ पर्व के बाद रेल यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ-गोरखपुर के बीच सोमवार को विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 04218 लखनऊ (उत्तर रेलवे)- गोरखपुर अनारक्षित त्योहार विशेष गाड़ी सोमवार को लखनऊ से सुबह सात बजे प्रस्थान करेगी।
बाराबंकी, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद होते हुए ट्रेन दोपहर बाद तीन बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04217 सोमवार शाम 6:30 बजे गोरखपुर से खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, बाराबंकी होते हुए रात 12:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के सात, सामान्य द्वितीय श्रेणी के पांच तथा एसएलआर के दो कोचों समेत 14 कोच हैं।