गैस ग्राहकों के लिए आफत... 26 अक्टूबर को थमेंगे सिलेंडर के पहिए, 236 रुपये KYC और 75 रुपये डिलीवरी की मांग
एलपीजी वितरकों ने सिलेंडर डिलीवरी चार्ज में 75 रुपये और केवाईसी के लिए 236 रुपये बढ़ाने सहित अन्य मांगों को ...और पढ़ें

एलपीजी वितरकों ने 26 अक्टूबर को पूरे देश में हड़ताल का किया ऐलान। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
वितरकों ने सिलेंडर डिलीवरी पर 75 रुपये बढ़ाने की मांग की।
केवाईसी के एवज में 236 रुपये देने की भी मांग शामिल।
26 अक्टूबर को देशव्यापी हड़ताल, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की घोषणा।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर बेचने वाले वितरकों ने सिलेंडर की डिलीवरी में तत्काल 75 रुपये बढ़ाने, केवाईसी के एवज में 236 रुपये देने समेत अन्य मांगों को लेकर अब आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। वितरकों ने 26 अक्टूबर को पूरे देश में हड़ताल की जानकारी दी है। साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने की भी घोषणा की है।
मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे वितरकों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन डा. वैभव शर्मा को सौंपा। बताया कि एक सितंबर से वितरक चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। कहा कि नान फ्यूल रिलेटेड/एआरबी उत्पादों की बिक्री के लिए वितरकों पर कथित रूप से डाले जा रहे दबाव को समाप्त करना जरूरी है।
तेल कंपनियों द्वारा नान-डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री को लेकर उन पर बिक्री लक्ष्य निर्धारित नहीं किए जाने चाहिए। इंडेंट में जबरन बदलाव की प्रक्रिया पर रोक लगनी चाहिए। एसोसिएशन ने एफटीएल की बिक्री को लेकर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई। पीएनजी के अनिवार्य उपयोग की व्यवस्था वापस लेनी चाहिए।
जिला पूर्ति अधिकारी बोले, ग्राहकों को न हो परेशानी
एलपीजी वितरकों ने विभिन्न समस्याओं और गैस वितरण व्यवस्था को लेकर मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह के साथ बैठक की। जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने गैस वितरकों से कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की वितरण व्यवस्था सुचारु रखें। ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
