गोरखपुर के रामगढ़ ताल में सैकड़ों मछलियों की मौत, ऑक्सीजन की कमी बनी वजह
गोरखपुर के रामगढ़ ताल में रविवार को सैकड़ों मछलियां मृत पाई गईं, जिससे ताल के पानी से बदबू आने लगी ...और पढ़ें
HighLights
रामगढ़ ताल में रविवार को सैकड़ों मछलियां मृत मिलीं।
ताल के पानी से बदबू, लोगों को हुई परेशानी।
घुलित ऑक्सीजन की कमी को मौत का कारण बताया।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शहर के रामगढ़ ताल में रविवार को सैकड़ों मछलियां मर गईं। पैडलेगंज स्थित बुद्ध विहार गेट से लेकर नौका विहार तक ताल के किनारे और पानी की सतह पर मृत मछलियां उतराती नजर आईं। वहीं, ताल के पानी से उठ रही बदबू के कारण स्थानीय लोगों और सुबह टहलने व घूमने आने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह जब लोग ताल के किनारे पहुंचे तो उन्होंने पानी के ऊपर बड़ी संख्या में मृत मछलियां तैरती देखीं। कई स्थानों पर मछलियां किनारे तक पहुंच गई थीं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से ताल के पानी से बदबू आ रही थी, लेकिन रविवार को एक साथ इतनी अधिक संख्या में मछलियों के मरने की घटना ने चिंता बढ़ा दी।
प्रारंभिक तौर पर मछलियों की मौत की वजह पानी में घुलित ऑक्सीजन की कमी मानी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार पानी में ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर मछलियां पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं ले पातीं, जिससे उनकी मौत हो सकती है। पानी की सतह पर अत्यधिक काई जमा होने से भी ऑक्सीजन का स्तर प्रभावित होता है।
यह भी पढ़ें- दागी वकीलों पर शिकंजा: गोरखपुर के 359 अधिवक्ताओं पर दर्ज 476 केस, हाईकोर्ट ने बदला सुनवाई का जिला
रामगढ़ ताल शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ जलीय जैव विविधता का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में एक साथ सैकड़ों मछलियों का मरना पर्यावरणीय दृष्टि से गंभीर माना जा रहा है।