दागी वकीलों पर शिकंजा: गोरखपुर के 359 अधिवक्ताओं पर दर्ज 476 केस, हाईकोर्ट ने बदला सुनवाई का जिला
हाई कोर्ट ने वकीलों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को गैरजनपद में स्थानांतरित करने का आदेश दिया है, जिसमें गोरखपुर ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
वकीलों के आपराधिक मामले गैरजनपद में स्थानांतरित करने का आदेश।
गोरखपुर के 359 दागी अधिवक्ताओं पर 476 मुकदमे दर्ज।
गोरखपुर के मामले संतकबीर नगर में सुने जाएंगे।
रजनीश त्रिपाठी, गोरखपुर। हाई कोर्ट ने वकीलों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को गैरजनपद (100 किमी दायरे में) में भेजने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट की वेबसाइट पर जारी आदेश के अनुसार, गोरखपुर के वकीलों पर दर्ज मुकदमों की सुनवाई संतकबीर नगर में होगी। संतकबीर नगर के मामले गोरखपुर में सुने जाएंगे। बस्ती के मामले अयोध्या में, जबकि सिद्धार्थनगर के मामले महराजगंज में सुने जाएंगे।
देवरिया के कुशीनगर में और कुशीनगर के वकीलों के खिलाफ मामलों की सुनवाई देवरिया में होगी। महराजगंज के मामले सिद्धार्थनगर में सुने जाएंगे। कानपुर और गोरखपुर बार एसोसिएशन को लेकर की गई गंभीर टिप्पणी के साथ कोर्ट ने आंकड़े भी जारी किए हैं।
आदेश की कापी के अनुसार गोरखपुर जोन में दागी अधिवक्ताओं की संख्या 359 है और इनके खिलाफ कुल 476 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी भी शामिल हैं। गोरखपुर में दो अधिवक्ताओं के खिलाफ ही कुल 42 मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में जीजा-साली के प्रेम का दर्दनाक अंत, ट्रेन की पटरी पर टूट गई जीवन की डोर
गोरखपुर जोन में अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों के आंकड़ों में गोरखपुर कैंट थाना सबसे आगे है। हाई कोर्ट के आदेश में दर्ज जानकारी के अनुसार, अकेले कैंट थाने में 60 अधिवक्ताओं के खिलाफ 49 मुकदमे दर्ज हैं।