Move to Jagran APP

गोरखपुर से मुंबई के लिए जल्द चलेगी हमसफर एक्‍सप्रेस, रेल मंत्रालय ने दी स्‍वीकृति

गोरखपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों को अब एक और नई ट्रेन मिलने जा रही है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गोरखपुर से मुंबई के लिए राजधानी की तर्ज पर हमसफर ट्रेन चलाने को स्वीकृत दे दी है। जल्द इस ट्रेन के संचालन की शुरुआत हो जाएगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 10:30 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 09:13 PM (IST)
गोरखपुर से मुंबई के लिए शीघ्र ही हमसफर एक्‍सप्रेस चलेेेेेगी। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर सहित पूर्वांचल, बिहार और नेपाल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गोरखपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों को अब एक और नई ट्रेन मिलने जा रही है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गोरखपुर से मुंबई के लिए राजधानी की तर्ज पर हमसफर ट्रेन चलाने को स्वीकृत दे दी है। जल्द इस ट्रेन के संचालन की शुरुआत हो जाएगी।

loksabha election banner

सांसद ने दी जानकारी

सांसद रवि किशन ने बताया कि इस ट्रेन के लिए उन्होंने अनवरत प्रयास किया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री पीयूष गोयल के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर पूर्वांचल का सबसे प्रमुख शहर है। आसपास जिलों के सहित पड़ोसी राज्य बिहार और पड़ोसी देश नेपाल के यात्री यहां से अपनी यात्रा शुरू करते हैं। यहां से मुंंबई जाने वाले यात्रियों की बड़ी तादाद होती है। ऐसे में गोरखपुर से मुंबई के लिए इस ट्रेन का चलना यात्रियों के लिए बहुत बड़ी राहत होगी।

अब आनंदनगर में भी होगा खाद्यान्न का लदान

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल स्थित आनंदनगर स्टेशन के गुड्स यार्ड से भी अब खाद्यान्न का लदान (लोडिंग) और उतराई (अनलोडिंग) हो सकेगी। इसके लिए रेलवे प्रशासन और भारतीय खाद्य निगम के बीच आपसी सहमति बन गई है। रेलवे ने नकहा जंगल, सरदारनगर और चौरीचौरा स्थित गुड्स यार्ड के लोड को कम करने तथा महराजगंज क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों और आम जनता की सुविधा के लिए आनंदनगर स्टेशन के गुड्स यार्ड को विकसित कर दिया है। जानकारों के अनुसार नए साल में गेहूं की अनलोडिंग शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में चावल की लोडिंग भी शुरू हो जाएगी। यहां से मालगाडिय़ों के जरिये गेहूं और चावल बांग्लादेश के अलावा देश दूसरे प्रांतों में भेजा जाएगा। दरअसल, महराजगंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चावल का उत्पादन होता है। यहां से दूसरे जनपदों और प्रांतों में चावल भेजा जाता है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार रेलवे से खाद्यान्न ढुलाई में राहत मिलेगी। रोजगार का भी सृजन होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.