विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में रामगढ़ताल के सामने बनेंगे 300 लग्जरी फ्लैट, एचपीजीके और गैलेंट ने किया करार

Published: Thu, 22 Oct 2026 02:51 PM (IST)

एचपीजीके और गैलेंट ग्रुप ने गोरखपुर के रामगढ़ताल के सामने 5 एकड़ में 300 लग्जरी फ्लैट बनाने के लिए साझेदारी ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. एचपीजीके और गैलेंट ग्रुप ने लग्जरी आवासीय परियोजना के लिए साझेदारी की।

  2. रामगढ़ताल के सामने 5 एकड़ में बनेंगे 300 लग्जरी फ्लैट।

  3. आधुनिक सुविधाओं, लेक व्यू अपार्टमेंट के साथ गुणवत्तापूर्ण विकास का वादा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रामगढ़ताल के सामने लग्जरी आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए शहर के दो प्रमुख कारोबारी समूह एचपीजीके इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड और गैलेंट ग्रुप ने साझेदारी की है। दोनों समूह पांच एकड़ जमीन पर करीब 300 लग्जरी फ्लैट बनाएंगे। पाम पैराडाइज से सटे इस प्रोजेक्ट में लेक व्यू अपार्टमेंट के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा।

परियोजना के लिए रविवार को गैलेंट ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक चंद्र प्रकाश अग्रवाल और एचपीजीके ग्रुप के चेयरमैन अतुल सराफ ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। प्रस्तावित परियोजना का निर्माण नौ लाख वर्गफुट क्षेत्र में किया जाएगा।

दोनों समूहों ने इसे गोरखपुर में गुणवत्तापूर्ण आवासीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उनका कहना है कि परियोजना निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाएगी और ग्राहकों से किए गए वादों को पूरा करने के साथ पारदर्शिता बरती जाएगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में पंचामृत दूध से रेबीज का खतरा, 400 लोगों को लगा टीका

प्रस्तावित परियोजना में पर्याप्त कवर्ड पार्किंग, आधुनिक सुविधाएं, अलग क्लब हाउस, आक्सीजन पार्क और टहलने व जागिंग के लिए वाकिंग ट्रैक जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा है। गैलेंट समूह सरिया और सीमेंट कारोबार के अलावा रियल एस्टेट में भी विस्तार कर रहा है। वहीं, एचपीजीके समूह भी कई वर्षों से रियल एस्टेट क्षेत्र में सक्रिय है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर जनगणना में नए किराएदार और छूटे परिवार भी होंगे शामिल, पूछे जाएंगे 40 सवाल