रजिस्ट्रार पीएन गांगुली के प्रकरण में नया मोड़, गोरखपुर एम्स के गोल-गोल जवाब से स्वास्थ्य मंत्रालय नाराज
स्वास्थ्य मंत्रालय ने गोरखपुर एम्स के रजिस्ट्रार पीएन गांगुली की नियुक्ति मामले में दिए गए अस्पष्ट जवाब पर नाराजगी जताई ...और पढ़ें

गोरखपुर एम्स। जागरण
HighLights
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एम्स गोरखपुर के जवाब पर नाराजगी जताई।
रजिस्ट्रार पीएन गांगुली की नियुक्ति पर स्पष्टीकरण मांगा।
गांगुली का आवेदन अंतिम तिथि के बाद प्राप्त हुआ था।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रजिस्ट्रार पीएन गांगुली के प्रकरण में एम्स प्रशासन के गोल-गोल जवाब पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने नाराजगी जताई है। मंत्रालय ने एक सप्ताह में स्पष्ट जवाब देने को कहा है।
छह सितंबर 2023 को एम्स में कई पदों के साथ ही रजिस्ट्रार व एक्जीक्यूटिव इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। रजिस्ट्रार के पद पर पीएन गांगुली और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के पद पर रिजूरोहित श्रीवास्तव की नियुक्ति हुई थी। दोनों नियुक्तियों को गलत बताते हुए शिकायत की गई थी।
जांच पूरी होने के बाद रिजूरोहित श्रीवास्तव को पद से हटाते हुए उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया लेकिन पीएन गांगुली के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर दोबारा शिकायत हुई तो 26 दिसंबर 25 को भारत सरकार के उप सचिव आदित्य कुमार ममगैन ने एम्स की ईडी को पत्र लिखकर पीएन गांगुली के खिलाफ कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी। साथ ही पूछा कि रिजूरोहित श्रीवास्तव को नियुक्ति देने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें- पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने लिया 25 ट्रेनों को 'गोद', मिलेंगी खास सुविधाएं
27 जनवरी को डा. महिमा मित्तल ने इस मामले में मंत्रालय को जवाब भेजा। बताया कि पीएन गांगुली का आवेदन निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त हुआ। सक्षम प्राधिकारी या चयन समिति द्वारा विलंब की माफी की मंजूरी से संबंधित कोई दस्तावेजी साक्ष्य रिकार्ड में नहीं मिल सका है। मंत्रालय ने इस जवाब की जगह स्पष्ट जवाब देने को कहा है।
