विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने लिया 25 ट्रेनों को 'गोद', मिलेंगी खास सुविधाएं

Published: Mon, 16 Feb 2026 12:41 PM (IST)

पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 'ओन योर ट्रेन' प्रणाली शुरू की है। पीसीएमई नरेश कुमार ...और पढ़ें

बोर्ड को मिली थीं ट्रेनों में ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग व यात्री सुविधाओं में खामियां। जागरण

बोर्ड को मिली थीं ट्रेनों में ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग व यात्री सुविधाओं में खामियां। जागरण

HighLights

  1. अधिकारियों ने 25 ट्रेनों को गोद लिया, सुविधाएं सुधरेंगी।

  2. साफ-सफाई, बेडरोल और शिकायतें तुरंत होंगी दूर।

  3. 'ओन योर ट्रेन' प्रणाली से जवाबदेही बढ़ेगी।

प्रेम नारायण द्विवेदी, गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर से बनकर चलने वाली ट्रेनों में यात्री सुविधाएं और बेहतर होंगी। सभी कोचों और टायलेट की साफ-सफाई पर जोर रहेगा, वातानुकूलित यात्रियों को समय से साफ-सुथरा बेडरोल (कंबल, बेडशीट, तौलिया व तकिया का कवर आदि) मिलेगा। यात्रियों की शिकायतें तो कम होंगी ही, रेल मदद एप व हेल्पलाइन नंबर 139 पर मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण भी त्वरित होगा।

ट्रेनों में मिलने वाली यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने व शिकायतों पर लगाम लगाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (पीसीएमई) नरेश कुमार ने 'ओन योर ट्रेन' सिस्टम बनाया है। इस व्यवस्था के अंतर्गत मुख्यालय व मंडल के अधिकारी ट्रेनों को 'गोद' लेंगे। पीसीएमई की इस पहल की शुरुआत हो चुकी है।

अधिकारियों ने गोरखपुर व अन्य स्टेशनों से बनकर चलने वाली लंबी दूरी की महत्वपूर्ण 25 ट्रेनों को गोद ले लिया है। रेल मदद एप व हेल्पलाइन नंबर पर इन ट्रेनों की सर्वाधिक शिकायतें मिल रही थीं। नामित अधिकारी ट्रेन में मिलने वाली यात्री सुविधाओं और शिकायतों के लिए जिम्मेदार होंगे। आने वाले दिनों में अन्य प्रमुख ट्रेनों में भी इस नई व्यवस्था की शुरुआत होगी।

दरअसल, 23 जनवरी को 12511/12 नंबर की गोरखपुर-कोच्चुवली राप्ती सागर एक्सप्रेस के निरीक्षण में टायलेट की हालत खराब पायी गई। टायलेट की ठीक से सफाई नहीं हुई थी। टायलेट चोक थे। टायलेट व कोचों में कचरा फैला था। जगह-जगह दाग-धब्बे लगे थे। 11 फरवरी को रेलवे बोर्ड की 22583 नंबर की छपरा-एलटीटी नंबर की एक्सप्रेस ट्रेन के निरीक्षण में भी यांत्रियों सुविधाओं से संबंधित कमियां उजागर हुईं।

रेलवे बोर्ड और रेलवे प्रशासन ने इन दोनों ट्रेनों समेत 25 ट्रेनों की अव्यवस्था को गंभीरता से लिया है। यात्री सुविधाओं की खामियों को दूर करने के लिए पीसीएमई ने यह पहल की है। इस पहल से न सिर्फ साफ-सफाई और मेंटिनेंस स्टैंडर्ड बेहतर होंगे, बल्कि रेल मदद की शिकायतें भी कम होंगी। पैसेंजर सटिस्फेक्शन इंडेक्स में भी सुधार होगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही और मालिकाना हक भी पक्का होगा।

नामित अधिकारी ऐसे करेंगे ट्रेनों की निगरानी

  • ट्रेन में शुरू से आखिर तक या उसके कुछ हिस्से में सफर करेंगे।
  • डिब्बों में सफाई और यात्री सुविधाओं की गहनता से जांच करेंगे।
  • डेस्टिनेशन तक ट्रेनों में चलने वाले स्टाफ की मौजूदगी पक्का करेंगे।
  • सफाईकर्मी व कोच अटेंडेंट आदि की वर्दी व आइडी की जांच करेंगे।
  • टायलेट पैन व टायलेट फ्लोर की सफाई की हालत पक्की करनी होगी।
  • निरीक्षण में जियो टैगिंग के साथ टायलेट पैन, टायलेट फ्लोर की फोटो लेंगे।
  • कोच में दी गई यात्री सुविधाओं की हालत और उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।
  • कोई भी कमी दिखने पर उसे रिकॉर्ड करके रिपोर्ट संबंधित को रिपोर्ट करेंगे।

ट्रेनों की लिस्ट व गोद लेने वाले अधिकारी

  • 15021/15022 शालीमार एक्सप्रेस- एडीएमई सेकेंड
  • 12587/12588 अमरनाथ एक्सप्रेस- सीनियर डीएमई
  • 15083/15084 उत्सर्ग एक्सप्रेस- डीएमई
  • 15109/15110 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस- सीनियर डीएमई
  • 22544/22543 लखनऊ-बांद्रा सुपरफास्ट- सीडीओ लखनऊ
  • 12571/12572 हमसफर एक्सप्रेस- डीएमई गोरखपुर
  • 15017/15018 दादर एक्सप्रेस - एडीएमई लखनऊ
  • 22537/22538 कुशीनगर एक्सप्रेस- सीनियर डीएमई
  • 15127/15128 काशी विश्वनाथ एक्स- सीनियर डीएमई
  • 15159/15160 समथ एक्सप्रेस - सीडीओ छपरा
  • 12593/12594 गरीब रथ एक्सप्रेस- सीडीओ ऐशबाग
  • 15011/15012 चंडीगढ़ एक्सप्रेस - सीनियर डीएमई
  • 15044/15043 काठगोदाम एक्सप्रेस- डीएमई लखनऊ
  • 15005/15006 देहरादून एक्सप्रेस- सीनियर डीएमई
  • 12511/12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस- एडीएमई
  • 15067/15068 गोरखपुर-बांद्रा एक्स-सीनियर सीडीओ
  • 15065/15066 गोरखपुर-पनवेल एक्स- एडीएमई
  • 12581/12582 नई दिल्ली सुपरफास्ट- सीडीओ
  • 15119/15120 बनारस- देहरादून एक्स- डीएमई
  • 22539/22540 आनंदविहार टर्मिनल एक्स- सीडीओ मऊ
  • 15050/15049 पूर्वांचल एक्सप्रेस- एएचओ हेडक्वार्टर
  • 15028/15027 मौर्य एक्क्सप्रेस - एडीएमई बनारस
  • 15077/15078 गोमती नगर एक्सप्रेस- सीडीओ
  • 15020/15019 देहरादून वीकली एक्स- सीडीओ
  • 15055/15056 आगरा-रामनगर एक्स - सीडीओ