विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डेफ क्रिकेट की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेलेंगे गोरखपुर के प्रतीक, सूरत में दिखाएंगे अपना दम

Published: Fri, 16 Oct 2026 09:44 AM (IST)

गोरखपुर के मूक-बधिर क्रिकेटर प्रतीक राज चौधरी का चयन उत्तर प्रदेश डेफ क्रिकेट टीम में हुआ है। वे 26 अक्टूबर ...और पढ़ें

यूपी की 14 सदस्यीय टीम में प्रतीक को मिली जगह। जागरण

यूपी की 14 सदस्यीय टीम में प्रतीक को मिली जगह। जागरण

HighLights

  1. प्रतीक राज चौधरी का यूपी डेफ क्रिकेट टीम में चयन।

  2. सूरत में 10वीं टी-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेलेंगे।

  3. परिवार और खेल जगत में खुशी का माहौल है।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शहर के मूक-बधिर क्रिकेट खिलाड़ी प्रतीक राज चौधरी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उनका चयन उत्तर प्रदेश डेफ क्रिकेट टीम में हुआ है। वह 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक गुजरात के सूरत में आयोजित होने वाली 10वीं टी-20 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप फार डेफ में प्रदेश की ओर से खेलेंगे।

उत्तर प्रदेश डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव आशीष बाजपेयी के अनुसार, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की 14 सदस्यीय टीम का चयन पूरा हो गया है। टीम की कमान सुल्तानपुर के आकाश सिंह को सौंपी गई है। आगरा के संदीप कुमार मुख्य कोच और कानपुर के आशीष बाजपेयी कोच की भूमिका निभाएंगे।

शहर के कूड़ाघाट के रहने वाले प्रतीक इससे पहले भी कई प्रदेशों में आयोजित प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उनके सामने अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर साबित करने का अवसर होगा।

यह भी पढ़ें- 'सपा ज्वाइन कर लिए क्या...' सांसद रविकिशन का तंज हुआ सच, अब अखिलेश संग BJP पार्षद की तस्वीर वायरल

टीम में जगह मिलने से परिवार और खेल जगत में खुशी है। इनके पिता इंद्रजीत चौधरी, माता प्रीति नायक, भाई संघर्ष चौधरी और कोच दुर्गेश चौधरी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में घर पर चल रही थी अंत्येष्टि की तैयारी, तभी मुंह में तुलसी जल डालते ही खांसने लगी महिला