विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में 80 के दशक की तस्वीरों का फेसबुक ट्रेंड, नेताओं का पुराना अंदाज वायरल

Published: Thu, 10 Sep 2026 12:13 PM (GMT+05:30)

गोरखपुर में फेसबुक पर 80 के दशक की तस्वीरों का ट्रेंड चल रहा है, जिसमें विधायक, सांसद और मंत्री भी ...और पढ़ें

80 के दशक की तस्वीरों में बाएं से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी व सांसद रवि किशन। जागरण

80 के दशक की तस्वीरों में बाएं से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी व सांसद रवि किशन। जागरण

जागरण संवाद, गोरखपुर। फेसबुक पर बुधवार को 80 के दशक की तस्वीरों का ट्रेंड पूरे दिन चलता रहा। विधायक, सांसद और मंत्री भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनकर अपनी तस्वीरें साझा करते दिखे। तस्वीरें पोस्ट होते ही लाइक और कमेंट की बाढ़ आ रही है। खास बात यह है कि लोगों को नेताओं का उस दौर का अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

80 के दशक की तस्वीरों में नेताओं के लंबे बाल, अलग अंदाज की मूंछें और उस समय का पहनावा लोगों का ध्यान खींच रहा है। वर्तमान में गंभीर राजनीतिक भूमिकाओं में नजर आने वाले नेताओं को उनके पुराने रूप में देखकर इंटरनेट मीडिया यूजर भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग तस्वीरों पर अपने पुराने दिनों की यादें साझा कर रहे हैं तो कुछ मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

फेसबुक पर चल रहा यह ट्रेंड सिर्फ नेताओं तक सीमित नहीं है। आम लोग भी अपनी पुरानी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। चार दशक पुराने फोटो में दिखता पहनावा, हेयर स्टाइल और फोटो खिंचवाने का अंदाज लोगों को उस दौर की याद दिला रहा है। इंटरनेट मीडिया पर नई पीढ़ी भी इन तस्वीरों को उत्सुकता से देख और पसंद कर रही है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में उतरीं हाईटेक डबल डेकर बसें, 65 की स्पीड से भरेगी रफ्तार, सीट बेल्ट होगा अनिवार्य

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, राज्यसभा सदस्य डा. राधामोहन दास अग्रवाल, सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन व विधायक जयप्रताप सिंह ने फोटो पोस्ट किया है तो समर्थक पसंद करते हुए अपने मुताबिक कमेंट भी लिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बैंक हड़ताल: तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, 500 करोड़ का कारोबार होगा प्रभावित