गोरखपुर-महराजगंज रूट पर चलेगी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस, 28 सितंबर से मिलेगी सस्ती और आरामदायक सवारी
गोरखपुर से महराजगंज के बीच 28 सितंबर से डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होगी, जिसका ट्रायल सफल रहा ...और पढ़ें

डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस। जागरण
HighLights
28 सितंबर से गोरखपुर-महराजगंज रूट पर चलेगी डबल डेकर बस।
ट्रायल सफल, यात्रियों को मिलेगी सुविधा और किफायती यात्रा।
पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देगी यह नई सेवा।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। महराजगंज तक आवागमन करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 28 सितंबर से गोरखपुर से महराजगंज के बीच भी सुविधा संपन्न डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस चलने लगेगी। शुक्रवार को गोरखपुर से महराजगंज के बीच बस का ट्रायल सफल रहा। गोरखपुर से कसया मार्ग पर पहले से एक इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस चल रही है।
गोरखपुर डिपो के बाड़े में तीन डबल डेकर बसें शामिल हो गई हैं। सुविधा संपन्न इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बसों के चलने से अधिक संख्या में लोग यात्रा कर सकेंगे। कम खर्चे में आमजन का आवागमन आसान होने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
पर्यावरण भी संरक्षित होगा। पर्यावरण संरक्षण और सरकार की ईंधन की खपत कम करने की अपील पर परिवहन निगम (रोडवेज) ने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर अहम कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सड़क पर गिरे तार की चपेट में आया किशोर, तड़पकर मौत; हंगामा
गोरखपुर डिपो से अयोध्या, वाराणसी, तमकुहीराज, सलेमपुर और सोनौली आदि रूटों पर पहले से 20 इलेक्ट्रिक एसी बसें चल रही हैं। शासन ने नगरीय क्षेत्र के लिए भी 150 सुविधा संपन्न वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को भी मंजूरी दे दी है। महानगर के विभिन्न रूटों पर 25 इलेक्ट्रिक बसें पहले से ही चलाई जा रही हैं। जल्द ही और 25 बसें मिलने वाली है।
