गोरखपुर से महराजगंज तक दौड़ने लगी डबल डेकर AC इलेक्ट्रिक बस, यात्रियों को मिल रही विशेष सुविधा
गोरखपुर से महराजगंज के लिए रोडवेज की डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो गई है, जिससे अगले सप्ताह ...और पढ़ें

डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस। जागरण
HighLights
गोरखपुर से महराजगंज तक डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू।
अगले सप्ताह से दो और डबल डेकर बसों का संचालन होगा।
यात्रा होगी सुगम, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर से महराजगंज तक रोडवेज की सुविधा संपन्न डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस चलने लगी है। अगले सप्ताह से दो डबल डेकर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। बसें टाइम टेबल के आधार पर चलाई जाएंगी।
गोरखपुर-कसया मार्ग पर पहले से एक डबल डेकर बस चल रही है। डबल डेकर बसों के चलने से एक साथ अधिक संख्या में लोग यात्रा कर सकेंगे। कम खर्चे में आमजन का आवागमन आसान होने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। पर्यावरण संरक्षित होगा।
पर्यावरण संरक्षण और सरकार की ईंधन की खपत कम करने की अपील पर परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर अहम कदम उठाया है। गोरखपुर डिपो से अयोध्या, वाराणसी, तमकुहीराज, सलेमपुर और सोनौली आदि रूटों पर पहले से 20 इलेक्ट्रिक एसी बसें चल रही हैं।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में राप्ती ने किया खतरे का निशान पार, बहरामपुर में घुसा पानी
शासन ने नगरीय क्षेत्र के लिए भी 150 सुविधा संपन्न वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को भी मंजूरी दे दी है। महानगर के विभिन्न रूटों पर 25 इलेक्ट्रिक बसें पहले से ही चलाई जा रही हैं। जल्द ही और 25 बसें मिलने वाली है।
