विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग की वजह से 6 ट्रेनें रद, 26 का मार्ग बदला

Published: Thu, 24 Sep 2026 07:42 AM (IST)

लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम कार्य के कारण 26 और 27 सितंबर को नॉन-इंटरलॉकिंग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर स्थित स्वामी नारायण छपिया-मसकनवा-लखपतनगर-मनकापुर स्टेशनों (18.82 किमी) के मध्य आटोमेटिक ब्लाक सिग्नल सिस्टम का कार्य पूरा हो गया है।

26 एवं 27 सितंबर को नानइंटरलाकिंग होगी। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों का ब्लाक लिया है। विभिन्न तिथियों में भटनी-अयोध्या मेमू सहित छह ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वंदे भारत और गोरखधाम समेत 26 ट्रेनें मार्ग बदलकर चलाई जाएंगी।

निरस्त रहने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें

  • 26 एवं 27 सितंबर को चलने वाली 55093 गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी।
  • 27 एवं 28 सितंबर को चलने वाली 55094 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी।
  • 28 एवं 29 सितंबर को चलने वाली 55073 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी।
  • 26 एवं 27 सितंबर को चलने वाली 55071 नकहा जंगल-नौतनवा सवारी गाड़ी।
  • 26 एवं 27 सितंबर को चलने वाली 55072 नौतनवा-नकहा जंगल सवारी गाड़ी।
  • 26 एवं 27 सितंबर को चलने वाली 75117 गोरखपुर-बढ़नी डेमू गाड़ी।
  • 26 एवं 27 सितंबर को चलने वाली 75118 बढ़नी-गोरखपुर डेमू गाड़ी।
  • 26 सितंबर को चलने वाली 65115 भटनी-अयोध्या धाम जं. मेमू गाड़ी।
  • 26 सितंबर को चलने वाली 65116 अयोध्या धाम जं.-भटनी मेमू गाड़ी।


मार्ग बदलकर चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें

  • 26 सितंबर को चलने वाली 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते।
  • 26 सितंबर को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-बलिया-छपरा के रास्ते।
  • 27 सितंबर को चलने वाली 22549 गोरखपुर-प्रयागराज जं. वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते।
  • 25 सितंबर को चलने वाली 15949 डिब्रुगढ़-गोमती नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते।
  • 26 सितंबर को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते।
  • 26 सितंबर को चलने वाली 12558 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते।
  • 26 सितंबर को चलने वाली 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते।
  • 25 सितंबर को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते।
  • 26 सितंबर को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-बलिया-फेफना-इन्दारा-मऊ-शाहगंज-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते।
  • 26 सितंबर को चलने वाली 12556 बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते।
  • 27 सितंबर को चलने वाली 12511 गोरखपुर-तिरुवनन्तपुरम उत्तर (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते।

रास्ते में रुककर चलने वाली ट्रेन

  • 26 सितंबर को चलने वाली 14213 वाराणसी जं.-नेपालगंज रोड एक्सप्रेस, नेपालगंज रोड के स्थान पर अयोध्या धाम स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
  • 27 सितंबर को चलने वाली 14214 नेपालगंज रोड-वाराणसी जं. एक्सप्रेस, नेपालगंज रोड के स्थान पर अयोध्या धाम स्टेशन से चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- अयोध्या जाने वाले रेल यात्री सावधान: वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा रूट डायवर्जन, ये रहेगा पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें- गोरखपुर रेलवे पर अब नहीं भटकेंगे यात्री, मिलेगी सटीक कोच जानकारी