गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन परिणाम, ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त से इंटरनेट मीडिया पर उत्साह
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन परिणाम को लेकर इंटरनेट मीडिया पर दिनभर हलचल रही। धीमी मतगणना के कारण लोगों को लंबा इंतजार ...और पढ़ें

ध्रुव त्रिपाठी व उनके समर्थक। जागरण
HighLights
शिक्षक निर्वाचन परिणाम को लेकर इंटरनेट मीडिया पर हलचल।
धीमी मतगणना के कारण परिणाम जानने में लंबा इंतजार।
ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त पर समर्थकों ने साझा कीं पोस्ट।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन को लेकर मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर दिनभर हलचल बनी रही। सुबह से ही शिक्षक निर्वाचन का परिणाम जानने के लिए लोग उत्सुक नजर आए।
प्रत्याशियों के समर्थक लगातार मतगणना से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगे रहे। हालांकि, मतगणना की प्रक्रिया धीमी होने के कारण लोगों को परिणाम जानने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
शाम पांच बजे तक मतों का बंडल बनाने की प्रक्रिया ही पूरी हो सकी थी। इसके बाद 14 टेबल पर मतों की गिनती शुरू हुई। मतगणना स्थल से आने वाली हर छोटी-बड़ी जानकारी पर लोगों की नजर बनी रही।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक चुनाव: 14000 मतों की गिनती पूरी, सपा को पीछे छोड़ आगे निकले भाजपा के ध्रुव कुमार
इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय लोग मतगणना स्थल पर मौजूद परिचितों और समर्थकों से फोन के माध्यम से लगातार जानकारी लेते रहे। कई लोग बार-बार फोन कर अपने प्रत्याशी की स्थिति जानने का प्रयास करते रहे।
मतगणना के शुरुआती रुझान सामने आने के बाद इंटरनेट मीडिया पर प्रत्याशियों के समर्थकों की सक्रियता और बढ़ गई। अपने-अपने प्रत्याशी की स्थिति को लेकर लोग पोस्ट साझा करने लगे। समर्थकों के बीच यह जानने की उत्सुकता बनी रही कि पहले राउंड की गणना में कौन प्रत्याशी आगे चल रहा है और किसकी स्थिति मजबूत है।
