विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन: पहले राउंड में भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी 110 वोट से आगे, सपा के संजयन तीसरे स्थान पर

By Arun ChandEdited By: Vivek Shukla
Published: Tue, 27 Oct 2026 08:36 PM (IST)

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले राउंड में भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी 110 वोटों से आगे चल ...और पढ़ें

विश्वविद्यालय के मुख्यगेट के बाहर जुटी भीड़। जागरण

विश्वविद्यालय के मुख्यगेट के बाहर जुटी भीड़। जागरण

HighLights

  1. पहले राउंड में भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी 110 वोट से आगे।

  2. ध्रुव त्रिपाठी को 3813, राजीव यादव को 3703 वोट मिले।

  3. सपा के संजयन 2744 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले राउंड में भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी ने बढ़त बना ली है। उन्हें 3813 वोट मिले हैं, जबकि राजीव यादव को 3703 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह ध्रुव त्रिपाठी 110 वोट से आगे हैं। सपा के संजयन 2744 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।

पहले राउंड की गणना में अजय को 752 और अजीत सिंह को 1462 वोट मिले हैं। कुल 14000 वोटों में से 13080 वोट वैध पाए गए, जबकि 920 वोट अवैध घोषित किए गए।

पहले राउंड के परिणाम के बाद मतगणना कर्मचारी दूसरे राउंड की गिनती के लिए अपनी-अपनी टेबल संभालने में जुट गए। इस चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले के चलते प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती से ही जीत-हार का अंतिम फैसला हो पाना मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती भी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर घर जाना हुआ मुश्किल: स्पेशल ट्रेनों में डेढ़ गुना किराया, फिर भी सीट की मारामारी

मतगणना के पहले राउंड के परिणाम के बाद अब दूसरे राउंड की गणना पर सभी की निगाहें टिकी हैं। मतगणना का अंतिम परिणाम आने में देर रात से लेकर अगले दिन सुबह तक का समय लगने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के तीन मॉडल शामिल: केंद्र ने की बहराइच, मिर्जापुर व गोरखपुर की पहलों की सराहना