छठ पूजा पर घर जाना हुआ मुश्किल: स्पेशल ट्रेनों में डेढ़ गुना किराया, फिर भी सीट की मारामारी
दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो गया है। नियमित ट्रेनों ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, बिहार और बंगाल के लिए चलाई गई हैं स्पेशल ट्रेन
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। दीपावली के साथ अब छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए ट्रेनों में सफर मुश्किल हो गया है। वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, बिहार और बंगाल की ओर जाने वाली नियमित ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलना चुनौती बना हुआ है। ऐसे में यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
इन ट्रेनों में सामान्य ट्रेनों के मुकाबले करीब डेढ़ गुणा तक किराया चुकाना पड़ रहा है। इसके बाद भी समय से गंतव्य तक पहुंचने की गारंटी नहीं है।
रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एक अक्टूबर से नवंबर के अंत तक अलग-अलग मार्गों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। मुरादाबाद होकर भी कई विशेष ट्रेनें गुजर रही हैं।

इनमें बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन नियमित ट्रेनों में सीटों की मारामारी और स्पेशल ट्रेनों के किराये के कारण यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है।
स्पेशल ट्रेनों में सामान्य ट्रेनों से अधिक किराया देना पड़ता है। उदाहरण के तौर पर मुरादाबाद से पटना का नियमित ट्रेन का थर्ड एसी का किराया 1,215 रुपये है जबकि स्पेशल ट्रेन में 1,545 रुपये है। इसी तरह स्लीपर मुरादाबाद से 455 रुपये और स्पेशल में 545 रुपये है।
मुरादाबाद से वाराणसी जाने के लिए कुंभ एक्सप्रेस के थर्ड एसी का किराया 1,155 रुपये, अमृतसर-हावड़ा मेल का 985 रुपये, देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस का 1000 रुपये और बेगमपुरा एक्सप्रेस का 1015 रुपये है।
दिल्ली-वाराणसी स्पेशल और फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल के थर्ड एसी का किराया 1,270 रुपये है। स्पेशल ट्रेन से इन शहरों का किराया भी नियमित ट्रेनों से ज्यादा है।
यह भी पढ़ें- '2027 में सिर्फ चुनाव नहीं लड़ेंगे, सरकार बनाएंगे': मुरादाबाद में बोलीं मोना मिश्रा; CEC पर महाभियोग की मांग
