विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'2027 में सिर्फ चुनाव नहीं लड़ेंगे, सरकार बनाएंगे': मुरादाबाद में बोलीं मोना मिश्रा; CEC पर महाभियोग की मांग

Published: Tue, 27 Oct 2026 03:48 PM (IST)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोना मिश्रा ने मुरादाबाद में दावा किया कि पार्टी 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी ...और पढ़ें

नगर निगम के पार्षदों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया

नगर निगम के पार्षदों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से अपनी सियासी जमीन मजबूत करने के दावे शुरू कर दिए हैं। पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा उर्फ मोना मिश्रा ने मुरादाबाद में रास्ते में रीजेंसी के बाहर रुककर मीडिया से बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन 2024 से भी बेहतर होगा। पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

मोना मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की।

WhatsApp Image 2026-10-27 at 1.18.51 PM

साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग भी उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि देश का एक-एक वोट खतरे में है और चुनाव आयोग के प्रति जनता का विश्वास कमजोर हुआ है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे के साथ महारैली आयोजित की जाएगी। पार्टी इसकी तैयारियों में जुटी है।

उन्होंने आम नागरिकों और सिविल सोसाइटी से भी रैली में शामिल होने की अपील की। उनके मुताबिक, मताधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करना कांग्रेस की लड़ाई का प्रमुख हिस्सा है।

भाजपा को घेरा, खरगे के बयान पर किया पलटवार

मल्लिकार्जुन खरगे के बयानों को लेकर भाजपा की आलोचना पर मोना मिश्रा ने पलटवार किया। उन्होंने खरगे को वरिष्ठ नेता बताते हुए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और महिला सांसदों को लेकर भाजपा नेताओं की कथित अभद्र टिप्पणियों को शर्मनाक बताया।

सुल्तानपुर की अदालत से राहुल गांधी को पुराने मामले में बरी किए जाने पर उन्होंने इसे न्याय की जीत करार दिया। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के सीट बंटवारे पर कहा कि गठबंधन मजबूत है और सीटों को लेकर अंतिम फैसला दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व आपसी सहमति से करेगा।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद सपा में फिर भड़की 'टिकट की आग': रुचि वीरा का पलटवार, बोलीं- 'अपने गिरेबान में झांकें ST हसन'