विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक चुनाव: 14000 मतों की गिनती पूरी, सपा को पीछे छोड़ आगे निकले भाजपा के ध्रुव कुमार

Published: Tue, 27 Oct 2026 08:53 PM (IST)

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी है, जिसमें भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी पहले राउंड में 110 मतों ...और पढ़ें

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी। जागरण

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी। जागरण

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना जारी है। रात आठ बजे के करीब पूरी हुई प्रथम वरीयता के पहले राउंड की गिनती में भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी 110 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

पहले राउंड के लिए 14000 मतों की गिनती हुई जिसमें 13080 मत वैध जबकि 920 मत अवैध मिले। भाजपा के ध्रुव को 3813 मत मिले जबकि राजीव यादव को 3703 वोट। भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए डा. संजयन त्रिपाठी तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें 2744 वोट मिले।

1462 मत पाकर अजीत कुमार सिंह चौथे पायदान पर रहे। गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में निर्धारित समय आठ बजे मतगणना शुरू हुई। शाम चार बजे तक का समय मतपत्रों को मिलाने और बंडलिंग में गुजर गया। इसके बाद मतों की गिनती शुरू हो सकी।

देवरिया के बनकटा बूथ की मतपेटी सील नहीं होने पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने विरोध जताया। इसकी शिकायत आयोग से भी की गई। इसी तरह मऊ के बूथ संख्या 115 की मतपेटी से जुड़े फार्म 16 पर 623 वोट दर्ज थे लेकिन जब गणना हुई तो 675 वोट निकले।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन: पहले राउंड में भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी 110 वोट से आगे, सपा के संजयन तीसरे स्थान पर

इसपर भी हंगामा हुआ लेकिन दोनों ही मामलों में थोड़ी देर बाद ही सभी प्रत्याशी शांत हो गए, जिससे गणना नहीं प्रभावित हुई। कुल 43553 मतों की गिनती होनी है। त्रिकोणीय लड़ाई के चलते प्रथम वरीयता में परिणाम आना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में दूसरे वरियता की गिनती तय मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- पीएम ई ड्राइव योजना: गोरखपुर में बनेंगे 8 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन, एक महीने में संचालन शुरू होने की उम्मीद