गोरखपुर में दोस्तों के घर रात में रुका युवक, सुबह अस्पताल में मिली मौत की खबर
गोरखपुर के शाहपुर में एक 18 वर्षीय युवक की दोस्तों के घर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मां ने ...और पढ़ें
-1793592259209_m.webp)
HighLights
गोरखपुर में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत।
दोस्तों के घर रात रुकने के बाद हुई घटना।
मां ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया।
संवाद सूत्र, चरगावा (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके में दोस्तों के साथ रात रुके 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसके दोस्त ने फोन कर स्वजन को बताया कि अजीत सीढ़ी से गिर गया है और उसे सदर अस्पताल पहुंचने को कहा। मां अस्पताल पहुंची तो बेटे की मौत हो चुकी थी। मृतक की मां ने दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
बिहार के गोपालगंज निवासी विजय मिश्रा शाहपुर इलाके के सरस्वतीपुरम कालोनी, लेन नंबर एक में किराये पर रहते है। वह मजदूरी करते है, जबकि उनकी पत्नी रेनू मिश्रा घरों में खाना बनाने और बर्तन साफ करने का काम करती हैं। उनका 18 वर्षीय बेटा अजीत मिश्रा जेल बाईपास रोड स्थित एक दुकान पर काम करता था।
रेनू मिश्रा के मुताबिक, रविवार दोपहर बाद अजीत बिछिया हनुमान मंदिर के पास रहने वाले अपने दोस्त के घर गया था। वहां रात में दोस्तों के साथ रहा और खाना-पीना भी किया। सोमवार सुबह पांच बजे दोस्त का फोन आया कि अजीत सीढ़ी से गिर गया है। उसे सदर अस्पताल बुलाया गया। वहां पहुंचने पर अजीत की मौत की जानकारी हुई।
मां का आरोप है कि दोस्तों ने ही उनके बेटे की हत्या की है। उन्होंने बताया कि बेटे के दोस्त घर आते-जाते थे और रविवार को फोन कर उसे बुलाया था। घटना की सूचना शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।