गोरखपुर में बनेगा मल्टी कॉम्प्लेक्स और मिनी ऑडिटोरियम, निर्माण के लिए टूटने लगीं दुकानें
गोरखपुर में राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शास्त्री चौक पर मल्टी कॉम्प्लेक्स और मिनी ऑडिटोरियम का निर्माण शुरू हो ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
शास्त्री चौक पर मल्टी कॉम्प्लेक्स, मिनी ऑडिटोरियम का निर्माण।
पुरानी दुकानें, चंद्रलोक लाज हटाने की कार्रवाई जारी।
परियोजना दिसंबर 2027 तक पूरी करने का लक्ष्य।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शास्त्री चौक क्षेत्र का कायाकल्प होने जा रहा है। नगर निगम परिसर में प्रस्तावित अत्याधुनिक मल्टी कांप्लेक्स और मिनी ऑडिटोरियम के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। निर्माण स्थल को खाली कराने के लिए शास्त्री चौराहे के पास स्थित पुरानी दुकानों और चंद्रलोक लाज को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई तेजी से शुरू हो गई है।
नगर निगम प्रशासन द्वारा दी गई नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद आवंटियों ने खुद ही परिसरों को खाली करना शुरू कर दिया है। इस ध्वस्तीकरण की जद में कुल 12 दुकानें और चंद्रलोक लाज समेत 13 आवंटी आ रहे हैं।
सीएंडडीएस के स्थानिक अभियंता ओपी यादव ने बताया कि मिनी ऑडिटोरियम के लिए शास्त्री चौक की दुकानें टूटने लगी हैं। 15 दिन से 20 दिन में दुकानें टूटने का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद ऑडिटोरियम बनाने का काम शुरू हो जाएगा। नवंबर 2027 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है।
261 लोगों की क्षमता वाला होगा मिनी ऑडिटोरियम
करीब 34.77 करोड़ की लागत से बनने वाली यह बहुमंजिला इमारत करीब 4000 वर्ग मीटर में फैली होगी। इसके बेसमेंट में आधुनिक कार पार्किंग, भूतल पर नई दुकानें, प्रथम तल पर बैंक व कमर्शियल स्पेस, और द्वितीय तल पर लगभग 210 से 261 लोगों की क्षमता वाला पूरी तरह वातानुकूलित और साउंड प्रूफ मिनी ऑडिटोरियम तैयार किया जाएगा।
इसके अलावा तीसरी मंजिल पर डाइनिंग हाल, मीटिंग रूम और सुइट्स जैसी वीआईपी सुविधाएं भी मिलेंगी। इस पूरे भव्य और आधुनिक प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़ें- मीरजापुर में तैयार हुआ उत्तर प्रदेश का पहला विकसित ग्राम पंचायत प्लान, ग्रामीणों की जरूरत के हिसाब से होगा विकास
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।