विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में घर के अंदर मिला लकड़ी व्यापारी का शव, सीढ़ियों से गिरने की आशंका

Published: Thu, 22 Oct 2026 08:46 AM (IST)

गोरखपुर के इस्माइलपुर में लकड़ी व्यापारी मनोज विश्वकर्मा का शव उनके घर में खून से लथपथ मिला। शुरुआती जांच में ...और पढ़ें

रोते बिलखते परिजन। जागरण

रोते बिलखते परिजन। जागरण

HighLights

  1. लकड़ी व्यापारी मनोज विश्वकर्मा का शव घर में मिला।

  2. शुरुआती जांच में सीढ़ियों से गिरने से मौत की आशंका।

  3. मां ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच जारी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर में बुधवार सुबह लकड़ी व्यापारी मनोज विश्वकर्मा का शव उनके दो मंजिला मकान के अंदर खून से लथपथ मिला। घर के गेट से बाहर की तरफ खून निकलता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की।

शुरुआती जांच में शराब के नशे में सीढ़ियों से गिरने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की आशंका जताई गई है। जबकि मां ने साथ आए दो युवकों पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, मनोज प्रथम तल पर सीढ़ियों के पास बैठकर खाना खा रहे थे। कमरे में शराब के 25 से अधिक पाउच मिले हैं। आशंका है कि अत्यधिक नशे में संतुलन बिगड़ने से वह सीढ़ियों से नीचे गिर गए। इस दौरान उनका सिर नीचे लगे लोहे के गेट से टकरा गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए उन्हें मदद नहीं मिल सकी।

जबकि मनोज की मां सावित्री देवी ने बताया कि वह घर से कुछ दूरी पर रहती हैं। उनका बेटा मनोज लकड़ी का कारोबार करता घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचीं तो बेटे का शव देखकर चीखने लगीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मनोज की बड़ी बेटी दो युवकों के साथ घर आई थी और हत्या में उनकी भूमिका हो सकती है। उन्होंने पत्नी से संपत्ति विवाद होने की बात भी कही। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

मनोज के भाई अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि मनोज की पत्नी सुनीता अपने मायके रांची में बच्चों के साथ रह रही हैं। पारिवारिक विवाद के चलते वह घर छोड़कर गई थीं। दो दिन पहले मनोज की बड़ी बेटी घर आई थी। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर वह पहुंचे तो गेट बंद था और बाहर खून बह रहा था।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में तीन मौतों के बाद सड़क पर उतरा आक्रोश, मेडिकल कॉलेज हाईवे पर 100 मिनट हंगामा

उन्होंने बाहर सीढ़ी लगाकर घर में प्रवेश किया, जहां मनोज मृत पड़े थे। अनिल के मुताबिक, मनोज अधिक शराब पीते थे। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर प्रतिमा विसर्जन हादसा: बच्चों की जान बचाने में दो भाइयों ने दी कुर्बानी, गांव में शोक