विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शमशाद ने राकेश बनकर की शादी, गर्भवती होने पर तोड़ा रिश्ता

Published: Sun, 07 Sep 2025 07:16 AM (IST)Updated: Sun, 07 Sep 2025 07:22 AM (IST)

गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके में एक महिला ने शमशाद आलम नाम के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. महिला ने एफआईआर में लगाया धोखे और यौन शोषण का आरोप
  2. रामगढ़ताल क्षेत्र की है पीड़ित,बिहार के बेतिया का रहने वाला है आरोपी
  3. इंस्टाग्राम पर की थी दोस्ती,दो वर्ष पहले हिंदू बनकर मंदिर में थी शादी

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती ने रामगढ़ताल क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय महिला की जिंदगी को तहस-नहस कर दिया।बेतिया (बिहार) के रहने वाले शमशाद आलम ने राकेश निषाद बनकर न सिर्फ उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया बल्कि मंदिर में शादी का नाटक भी किया।

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और जब वह गर्भवती हुई तो सारा रिश्ता तोड़ दिया।आरोपित व उसके स्वजन के विरुद्ध दुष्कर्म,मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर रामगढ़ताल थाना पुलिस तलाश कर रही है।

महिला ने तहरीर में कहा है कि इंस्टाग्राम पर राकेश निषाद नाम से पहचान बनाने वाले युवक से उसकी बातचीत शुरू हुई। शुरू में उसने ब्लाक कर दिया था, लेकिन युवक फेसबुक मैसेंजर से काल करता रहा। लंबे समय तक बातों में उलझाने के बाद उसने शादी का वादा किया और महिला व उसके दो बच्चों को सहारा देने का भरोसा दिलाया।

धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं।शादी का दबाव डालने पर युवक ने शहर के एक मंदिर में जाकर शादी की। उसने शादी के नाम पर पहले 50 हजार रुपये लिए थे। कुछ दिनों तक साथ रहने के बाद वह सऊदी चला गया और लौटकर गोरखपुर के अलग-अलग होटलों में बुलाने लगा। इसी बीच महिला गर्भवती हो गई। दबाव बनाने पर युवक ने अपना असली नाम और पहचान उजागर की।

उसने कहा कि उसका नाम शमशाद आलम है, वह शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं।महिला ने बताया कि धमकी और टालमटोल के बीच आरोपी उसे 13 अगस्त 2025 को अपने साथ बिहार के बेतिया,लौरिया तेलपुर स्थित गांव ले गया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बनेगा आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, उद्यम को मिलेगा बढ़ावा

वहां उसकी पत्नी, बच्चे और माता-पिता ने विरोध किया और जाति-धर्म का हवाला देते हुए पीटकर बाहर निकाल दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उस समय वह तीन माह की गर्भवती थी, लेकिन इसके बावजूद किसी ने दया नहीं दिखाई।

एसपी सिटी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपित शमशाद आलम उर्फ राकेश, उसके पिता सुल्तान मियां, मां और पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।