UP Weather: गोरखपुर में बारिश के बाद बादलों ने रोकी धूप, ठंड ने दी दस्तक
गोरखपुर में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है, जहां गरज-चमक के साथ हुई वर्षा ने गर्मी ...और पढ़ें
-1791426952794_m.webp)
तीन दिन में पांच डिग्री गिरा पारा, 30.7 पर पहुंचा अधिकतम तापमान। जागरण
HighLights
गोरखपुर में गरज-चमक के साथ हुई दो बार वर्षा।
अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज।
अगले दो दिन भी वर्षा और ठंडक बने रहने की संभावना।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दो दिन पहले से बदला मौसम का रुख तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। सुबह से आसमान में बादल डेरा डाले रहे और दोपहर व शाम को गरज-चमक के साथ दो बार वर्षा हुई।
इससे गर्मी पर ब्रेक लग रहा और दो दिन से जारी तापमान में गिरावट का सिलसिला आगे बढ़ा। तीन दिन में अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस गिरकर 30.7 के आंकड़े तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
बादलों की छांव और वर्षा के कारण दिन में गर्मी पिछले पांव पर नजर आई। रात में भी ठंडक बढ़ी। आर्द्रता 81 से 92 प्रतिशत रहने से लोगों को रिकार्ड तापमान से भी कम की गर्मी का अहसास हुआ। हवा का साथ पाकर भी मौसम ने गर्मी को पीछे धकेला।
मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार पश्चिमोत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव आया है। अगले दो दिन भी इसका असर बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा हो सकती है।
अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। धूप कमजोर रहने से गर्मी से राहत मिलने और ठंडक बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा।
बीते चार दिन में ऐसे गिरा अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
| तिथि | तापमान |
| 07 अक्टूबर | 30.7 |
| 06 अक्टूबर | 31.0 |
| 05 अक्टूबर | 32.4 |
| 04 अक्टूबर | 34.8 |
स्रोत : मौसम विभाग
यह भी पढ़ें- Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश का अनुमान, लखनऊ समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम
यह भी पढ़ें- अयोध्या और पास का जिलों में अचानक खराब हुआ मौसम, दिन में ही अंधेरा और रात का अहसास
