अयोध्या और पास का जिलों में अचानक खराब हुआ मौसम, दिन में ही अंधेरा और रात का अहसास
Bad Weather in Ayodhya: अयोध्या में तेज हवाओं के साथ अचानक तेज बरसात शुरू हुई। इसके बाद तो दिन में ही रात जैसा दृश्य हो गया।

अयोध्या में अचानक शुरू हुई तेज बरसात दिन में ही रात जैसा दृश्य।
HighLights
बलरामपुर में भी तेज हवा के बाद छाए घने बादल
बारिश से किसानों को फसल के नुकसान की चिंता
डिजिटल डेस्क, लखनऊ: रामनगरी अयोध्या के साथ ही बलरामपुर और गोंडा जिले में बुधवार को दोपहर में मौसम अचानक खराब हो गया। यहां पर तेज हवाओं के साथ अचानक घने बादल छा गए और थोड़ी देर में बारिश होने लगी।
अयोध्या में तेज हवाओं के साथ अचानक तेज बरसात शुरू हुई। इसके बाद तो दिन में ही रात जैसा दृश्य हो गया। लोग काफी भीग भी गये और सड़कों पर पानी दिखने लगा। दुकानों के शटर भी आधे गिर गये।
बलरामपुर में झमाझम बारिश शुरू
बलरामपुर में तेज हवा के साथ बुधवार को दिन में डेढ़ से दो बजे के बीच आसमान में बादल छा गए। काले बादलों के कारण वाहनों की हेडलाइट जला कर लोग आवागमन करते दिखे। कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से किसानों को फसल के नुकसान की चिंता सताने लगी है। बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
