Move to Jagran APP

Gorakhpur weather news: औसत से ठंडा रहेगा दिन, तापमान में आएगी गिरावट

Gorakhpur weather news आने वाले दिनों में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। नवंबर के बचे दिन औसत से ठंडे रहेंगे। अगले कुछ दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस और कम हो सकता है। इस ठंड अधिक होगी।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 11:53 AM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 11:53 AM (IST)
गोरखपुर में औसत से ठंडा रहेगा ि‍दिन का तापमान। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जारगण संवाददाता। आने वाले दिनों में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। नवंबर के बचे दिन औसत से ठंडे रहेंगे। अगले कुछ दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस और कम हो सकता है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने यह पूर्वानुमान जताते हुए कहा है कि 13 नवंबर को दिन का अधिकतम तापमान औसत से ठंडा रह सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

loksabha election banner

खुश्‍क रहेगा मौसम

मौसम खुश्‍क रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। सुबह पुरुवा व दोपहर 12 बजे बाद दक्षिण पश्चिम के तरफ से चल सकती है। बता दें 12 नवंबर सुबह का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 90 प्रतिशत व न्यूनतम 67 प्रतिशत रही।

नौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

दक्षिण पश्चिम हवा अधिकतम नौ किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली। मौसम विशेषज्ञ का मानना है इस बार ठंड की शुरुआत थोड़ा पहले से हो जाएगी। नवंबर अपने औसत से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ठंडा रहेगा। दिसंबर के पहले ही सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इसकी प्रमुख वजह है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ अधिक बने हैं। इसके चलते ठंड इस बार समय से पहले शुरू हो जाएगी और ठंड अधिक पड़ेगी।

नमी के चलते अधिक पडेगी ठंड 

कैलाश पांडेय ने बताया कि इस बार बारिश मई से ही शुरू हो गई थी। औसत से अधिक बारिश हुई है। इसके चलते भूमि की नमी बढ़ी है। इसके चलते इस बार अधिक ठंड रहेगी। ठंड की शुरुआत भी पहले से होगी। नवंबर अपने औसत से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक ठंडा रहेगा। दिसंबर पहले ही सप्ताह कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। आमतौर पर 15 दिसंबर के बाद से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार सप्ताह भर पहले से ही लोगों को अत्यधिक ठंड का आभास होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.