विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान राप्ती व गोर्रा नदी में किशोर समेत दो डूबे, छाया मातम

Published: Fri, 23 Oct 2026 09:30 AM (IST)

गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान राप्ती और गोर्रा नदी में एक युवक और एक किशोर डूब गए। पुलिस और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान राप्ती-गोर्रा नदी में दो डूबे।

  2. संजय पासवान राप्ती नदी में, रवि निषाद गोर्रा में डूबे।

  3. पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तलाश अभियान में जुटी हैं।

जागरण टीम, गोरखपुर। प्रतिमा विसर्जन व नहाने के दौरान राप्ती और गोर्रा नदी में एक युवक और एक किशोर डूब गए। दोनों घटनाओं में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश अभियान चला रही हैं। देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका था।

खोराबार थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के पास बुधवार शाम राप्ती नदी में नहाने उतरे संजय पासवान गहरे पानी में जाने के बाद लापता हो गए। उस समय घाट पर प्रतिमा विसर्जन हो रहा था। शाम चार से पांच बजे के बीच हुई घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। देर रात तक उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी थी।

गुरुवार सुबह उसकी पहचान नौवा अब्बल बारी टोला निवासी रामवृक्ष के पुत्र संजय के रूप में हुई। थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। संजय की बेटा-बेटी के रूप में दो संताने हैं। उनकी पत्नी तीन वर्ष से लापता है। बेटे की तलाश में नदी किनारे पहुंचे बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

उधर, झंगहा थाना क्षेत्र के उपधौलिया घाट पर गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान किशोर रवि निषाद गोर्रा नदी में डूब गया। वह राजी जगदीशपुर के अहिरवाती टोला निवासी गोपाल निषाद का पुत्र है। ग्रामीणों और स्वजन ने उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में शिक्षक MLC चुनाव मतदान जारी, प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बॉक्स में हो रहा बंद

सूचना पर झंगहा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। रवि अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन खुशबू है। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हादसे के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- देवोत्थान एकादशी से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, नवंबर-दिसंबर में विवाह के लिए 16 शुभ मुहूर्त