विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर ट्रैफिक अलर्ट: दीपावली तक इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, खरीदारी से पहले जान लें नए रूट

Published: Fri, 06 Nov 2026 07:59 AM (IST)

गोरखपुर में धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर यातायात पुलिस ने तीन दिन का डायवर्जन ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. धनतेरस-दीपावली पर गोरखपुर में तीन दिवसीय यातायात डायवर्जन लागू।

  2. प्रमुख बाजारों में लोडर, ऑटो, ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित।

  3. भारी वाहनों के लिए भी विशेष मार्ग निर्धारित किए गए।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने तीन दिन का डायवर्जन प्लान जारी किया है। छह, सात और आठ नवंबर को सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक महानगर के प्रमुख बाजारों और आसपास के मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।

इस दौरान गोलघर, घंटाघर, रेती, नखास और अन्य प्रमुख बाजारों की ओर जाने वाले कई मार्गों पर लोडर, आटो और ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। चार पहिया और दो पहिया वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा कर खरीदारी करने की सलाह दी गई है।

एसपी यातायात अमित श्रीवास्तव ने बताया कि वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इन रास्तों पर लागू रहेगा डायवर्जन

  • काली मंदिर से गोलघर की तरफ लोडर, आटो और ई-रिक्शा नहीं जा सकेंगे।
  • कचहरी चौराहा से गणेश चौराहा, जीएम पोस्ट आफिस तिराहा से गणेश चौराहा की वाहन नहीं जाएंगे
  • तमकुही तिराहा से कचहरी चौराहा की ओर भी आटो व ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • शास्त्री चौराहा से कचहरी चौराहा की तरफ भी इन वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • घोष कंपनी,रेती चौक व नखास चौराहा की ओर आटो, ई-रिक्शा पर रोक रहेगी।
  • नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर मार्ग और अलहदादपुर तिराहे से रायगंज की ओर तीन पहिया वाहन नहीं जाएंगे।
  • दुर्गाबाड़ी चौराहा से चरनलाल चौराहा की ओर भी इन वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • सुमेर सागर तिराहा से विजय चौक,जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की ओर आटो व ई-रिक्शा नहीं जाएंगे।
  • बर्फखाना तिराहा से बसंतपुर चौराहा, घंटाघर चौराहा और लालडिग्गी मार्ग पर तीन पहिया वाहन नहीं जाएंगे।
  • मदीना मस्जिद तिराहे से शाहमारूफ की ओर आटो और ई-रिक्शा नहीं जा सकेंगे।

भारी वाहनों के लिए भी बदला मार्ग

  • डायवर्जन के दौरान रोडवेज बस, आयल टैंकर, गैस टैंकर, दूध वाहन और अन्य राजकीय वाहन विश्वविद्यालय चौराहा व मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाईपास, असुरन चौराहा, खजांची चौराहा और स्पोर्ट्स कालेज चौराहा होकर बरगदवा चौराहा पहुंचेंगे। यहां से वाहन फरेन्दा और सोनौली की तरफ जाएंगे।
  • फरेन्दा और पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की ओर आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन बरगदवा चौराहा से स्पोर्ट्स कालेज, खजांची चौराहा, असुरन चौराहा, कौवाबाग मार्ग, चारफाटक ओवरब्रिज और मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया व कुशीनगर की ओर जाएंगे।

आठ स्थानों पर होगी पार्किंग :
खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए आठ स्थान निर्धारित किए गए हैं। इनमें मल्टीलेवल पार्किंग जलकल गोलघर, सिनेमा रोड पर यूनाइटेड टाकीज के सामने, कचहरी टाउनहाल मैदान, कचहरी क्लब पार्किंग, गोलघर में जालान कैंपस, सिटी माल के पास गोरखपुर हाट, राधा माधव के बगल की खाली जमीन और संबंधित माल व प्रतिष्ठानों की पार्किंग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- ब्याज माफी योजना 2026: उत्तर प्रदेश में 10 लाख तक के बकाये पर पूरा ब्याज होगा माफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।