विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में शिक्षकों के प्रमोशन के लिए 25 से 29 नवंबर तक होगी काउंसिलिंग, BSA ने जारी किया शेड्यूल

Published: Sat, 21 Nov 2026 10:25 PM (IST)

गोरखपुर में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया तेज हो गई है। बीएसए ने 25 से 29 नवंबर तक काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी किया है।

जिले में प्रमोशन के लिए शिक्षकों की होगी काउंसिलिंग। फाइल फोटो

जिले में प्रमोशन के लिए शिक्षकों की होगी काउंसिलिंग। फाइल फोटो

HighLights

  1. शिक्षकों की पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया तेज हुई।

  2. गोरखपुर में 25 से 29 नवंबर तक होगी काउंसिलिंग।

  3. निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने पर पदोन्नति नहीं।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया तेज हो गई है। बीएसए ने पदोन्नति के लिए शिक्षकों की काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत 25 से 29 नवंबर तक पांच दिनों में काउंसिलिंग होगी। प्रक्रिया बीएसए कार्यालय में पूरी कराई जाएगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक एवं प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों (ग्रामीण) की काउंसिलिंग 25 नवंबर को वरिष्ठता सूची क्रमांक एक से 800 और 26 नवंबर को 801 से 1600 तक के शिक्षकों की होगी।

वहीं, प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की काउंसिलिंग 27 नवंबर को क्रमांक 1 से 800, 28 नवंबर को 801 से 1600 और 29 नवंबर को 1601 से 2503 तक के शिक्षकों की होगी।

बीएसए धीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी के अनुसार शिक्षकों को निर्धारित प्रारूप पर आवेदन, स्वघोषणा पत्र, टीईटी उत्तीर्ण प्रमाणपत्र, नियुक्ति एवं पदस्थापन संबंधी आदेश, शैक्षिक और प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा।

विशेष टीईटी 2026 के आनलाइन परिणाम की छायाप्रति भी मांगी गई है। निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक की पदोन्नति पर विचार नहीं किया जाएगा। वरिष्ठता सूची पर आपत्ति होने पर काउंसिलिंग के दौरान दर्ज कराई जा सकेगी, जिसका निस्तारण स्थानांतरण समिति करेगी।

यह भी पढ़ें- यूपी के राज्य कर विभाग में बड़े बदलाव की तैयारी: कैडर पुनर्गठन पर बनी सहमति, क्या-क्या होने जा रहे बदलाव?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।