विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में शिक्षिका की हत्या पर बवाल, परिजनों ने शव सड़क पर रख लगाया जाम; एक करोड़ मुआवजा मांगा

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:37 AM (IST)

शिक्षिका रानी विश्वकर्मा की हत्या के विरोध में गोरखपुर के झंगहा में परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. शिक्षिका रानी विश्वकर्मा की हत्या के विरोध में सड़क जाम।

  2. परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, एक करोड़ मुआवजे की मांग की।

  3. गोरखपुर के झंगहा में डेढ़ घंटे तक बाधित रहा आवागमन।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शिक्षिका की हत्या के विरोध में स्वजन और ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह झंगहा के खुरहरी गांव के सामने बोहाबार-नई बाजार मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सुबह करीब 7:30 बजे शुरू हुआ जाम नौ बजे तक चला। इससे मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

सूचना पर झंगहा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव सड़क से किनारे कराया। पुलिस ने परिजनों को उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन स्वजन शव को सड़क किनारे रखकर वहीं बैठ गए।

शिक्षिका की बहन रागिनी विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र एसडीएम और सीओ को सौंपा। इसमें आरोपित विजय निषाद, शिवकुमार, दीनदयाल और विपिन निषाद की गिरफ्तारी, परिवार को सुरक्षा, एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है।

इसके साथ ही आरोपितों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है। परिजनों का कहना है कि शिक्षिका की निर्मम हत्या की गई और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

परिवार को आर्थिक सुरक्षा देने की मांग

उनकी मांग है कि परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा देने के साथ ही सभी नामजद आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।

एसडीएम चौरी चौरा और को मौके पर मौजूद है परिवार को पूरी मदद देने और आरोपियों पर करवाई का भरोसा देने के साथ ही दाह संस्कार करने के लिए कह रहे हैं। परिवार के लोग इसके लिए तैयार नहीं है उनका कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी वह लोग ऐसे ही सड़क किनारे बैठे रहेंगे।

women murdered in gorakhpur

देवरिया जिले में मिला था शिक्षिका का शव

झंगहा क्षेत्र के बोहाबार खुरहुरी निवासी शिक्षिका रानी विश्वकर्मा (27) बीएल सेंट्रल एकेडमी, ब्रह्मपुर में पढ़ाती थीं। 31 अक्टूबर को वह वेतन लेने के लिए स्कूल गई थीं, जिसके बाद लापता हो गईं। बाद में उनका शव देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में मिला था।

पुलिस की जांच में सामने आया कि स्कूल प्रबंधक ने भुगतान के बहाने उन्हें बुलाया और अपनी कार में बैठाकर ले गया। आरोप है कि कार में गला दबाकर हत्या करने के बाद शव डिक्की में रख लिया और पूरे दिन कार में शव लेकर घूमता रहा। शाम को रुद्रपुर क्षेत्र में सुनसान जगह पर शव फेंककर फरार हो गया। हत्या का मुकदमा दर्ज कर रुद्रपुर थाना पुलिस ने आरोपित प्रबंधक को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- कानपुर के बुजुर्ग दंपती का खौफनाक कदम, फतेहपुर में पटरी पर सिर रख दी जान, ट्रेन से कटे, बड़े बेटे को हार्टअटैक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।