विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर शिक्षक MLC चुनाव: ध्रुव त्रिपाठी की राह में राजीव यादव की चुनौती, फंसा मुकाबला

Published: Wed, 28 Oct 2026 12:01 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 01:30 PM (IST)

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना में कांटे की टक्कर जारी है। दूसरी वरीयता के मतों से भाजपा प्रत्याशी ध्रुव ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त घटकर हुई महज 224 मतों पर।

  2. राजीव यादव को दूसरी वरीयता के मतों से मिला लाभ।

  3. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में जीत का अंतर लगातार घट-बढ़ रहा है। दूसरी वरीयता के मतों की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव को लाभ मिल रहा है।

दूसरी वरीयता की गिनती में ध्रुव ने फिर बढ़त बनाई है। 901 मतों से राजीव यादव से आगे चल रहे हैं। नीचे से 12 प्रत्याशी हट गए हैं। अभी अजीत और संजयन की गिनती बाकी। ध्रुव को 13030 और राजीव को 12129 वोट मिले हैं।

इससे भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी की बढ़त घटकर महज 224 मतों पर आ गई थी। मुकाबला बेहद करीबी होने से प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें अब अंतिम परिणाम पर टिकी हैं।

मतगणना में अब तक 12 प्रत्याशी बाहर हो चुके हैं। इसके बावजूद परिणाम की तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। करीब 10 हजार मतपत्रों की गिनती अभी शेष है। ऐसे में दूसरी वरीयता के मतों की गणना पूरी होने तक मुकाबले में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर शिक्षक एमएलसी चुनाव: मतगणना में त्रिकोणीय संघर्ष, कैंपों में बढ़ी हलचल

मतगणना की प्रक्रिया तेज करने के लिए टेबल की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले एक टेबल पर चल रही गणना अब तीन टेबल पर कराई जा रही है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में मतगणना जारी है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त घटी, विपक्ष ने मतगणना का किया बहिष्कार