विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी आगे, मतगणना पर विवाद

By Arun ChandEdited By: Vivek Shukla
Published: Wed, 28 Oct 2026 07:12 AM (IST)

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी 466 मतों से आगे चल रहे हैं। अंतिम ...और पढ़ें

मौके पर मौजूद लोगों को समझाती पुलिस। जागरण

मौके पर मौजूद लोगों को समझाती पुलिस। जागरण

HighLights

  1. भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी 466 मतों से आगे।

  2. अंतिम राउंड की मतगणना में धांधली का आरोप।

  3. सपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने किया बहिष्कार।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में जारी है। प्रथम वरीयता के चौथे और अंतिम राउंड की गणना में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी 466 मतों से आगे रहे। उन्हें 11881 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव को 11415 वोट मिले। सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी 8301 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें कितने वोट मिले, यह आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।

अंतिम राउंड में मतगणना को लेकर विवाद हो गया। करीब 42000 मतों की गणना तक सामने आए रुझान से अलग अंतिम 1612 मतों में परिणाम आने पर सपा और निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव ने सवाल उठाए। दोनों मतगणना का बहिष्कार करने लगे। इस पर अधिकारी उन्हें समझाने पहुंचे, लेकिन बातचीत के दौरान प्रत्याशी भड़क गए और धांधली का आरोप लगाने लगे। सपा प्रत्याशी मतगणना छोड़कर बाहर चले गए। प्रशासन ने नियमानुसार मतगणना कराने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: अंतिम राउंड में BJP प्रत्याशी आगे, धांधली का आरोप लगा विपक्ष ने किया मतगणना का बहिष्कार

इससे पहले तीसरे राउंड की गणना पूरी होने तक निर्दलीय राजीव यादव को 11287, भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी को 10911 और सपा के डॉ. संजयन त्रिपाठी को 8169 वोट मिले थे। द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती शुरू होते ही राजीव यादव भी बाहर चले गए। उन्होंने मतगणना पर सवाल उठाए, हालांकि कहा कि वह बहिष्कार नहीं कर रहे हैं और उनके लोग अंदर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन: मतगणना स्थल पर 475 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से रखी जा रही नजर